Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

किसी को भी सीएम का चेहरा नहीं बनाएगी कांग्रेस:बाबरिया

Updated on Friday, August 30, 2024 10:23 AM IST

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव लड़ने का सपना देख रहे सांसदों के अरमानों पर पानी फेरने के बाद अब कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि दो बार या इससे अधिक बार चुनाव हारे हुए नेताओं को किसी भी सूरत में टिकट नहीं दिया जाएगा। पार्टी सीटिंग गैटिंग के फार्मूले पर भी गंभीरता से मंथन कर रही है।
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक गुरुवार को भी दूसरे दिन दिल्ली में हुई। पार्टी अब तक कुल 60 विधानसभा हलकों के बारे में मंथन कर चुकी है। बुधवार को बैठक के पहले दिन कांग्रेस ने किसी भी सांसद अथवा राज्यसभा सदस्य को विधानसभा चुनाव लड़वाने से इनकार कर दिया था।

दो बार हारे व दागियों को नहीं मिलेंगे कांग्रेस में टिकट
स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरे दिन की बैठक में हलकों पर हुआ मंथन


अब दो बार अथवा दो बार से ज्यादा विधानसभा चुनाव हार चुके किसी भी दावेदार को विधानसभा का टिकट नहीं दिया जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर आए 2556 दावेदारों के नामों पर विचार विमर्श के बाद इनकी छंटनी कर दी गई है। अगले दो दिनों में एक से तीन तक नामों के पैनल को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। पैनल में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं खासकर सांसदों व राज्यसभा सदस्यों के सुझाव की झलक दिखाई दे सकती है।
कांग्रेस में एक विधायक को छोडक़र कांग्रेस के सभी मौजूदा 28 विधायकों ने टिकटों के लिए आवेदन किया है, ताकि कार्यकर्ताओं के बीच यह तसल्ली बनी रहे कि टिकट हासिल करने के लिए विधायकों को भी आवेदन करने की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है।
नई दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के दूसरे दिन कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन और सदस्यों ने भागीदारी की। बैठक में इस बात पर सहमति बनाने के प्रयास चल रहे हैं कि कांग्रेस हाईकमान के पास सिंगल नाम का पैनल भेजा जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि पार्टी किसी को भी सीएम फेस के रूप में घोषित नहीं करेगी। अभी तक 60 सीटों पर पैनल के लिए चर्चा हो चुकी है। बाबरिया ने कहा कि पार्टी ने दो बार चुनाव हार चुके नेताओं को टिकट नहीं देने का निर्णय लिया है।
बाबरिया ने कहा कि यह एक फैक्टर है कि उनका टिकट काटा जा सकता है। तीन बार चुनाव हार चुके और जमानत जब्त करा चुके उम्मीदवारों को टिकट नहीं देने का नीतिगत फैसला हो चुका है। अबकी बार पार्टी दागी चेहरों को भी चुनावी दंगल से दूर रखने पर गंभीरता से विचार कर रही है। पिछले दिनों आवेदन करने वाले व्यक्तियों से अपने-अपने बूथ की कमेटियों की सूची भी तलब की थी। जिन दावेदारों ने बूथ कमेटियां जमा नहीं कराई हैं, उनकी टिकटों पर कैंची चल सकती है।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X