Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

देशभर से उत्कृष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन

Updated on Thursday, August 29, 2024 14:47 PM IST

सूरज रोहिल्ला, रेवाड़ी । युवाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक विकास में अद्वितीय योगदान देने वाली यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन अपने तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सोशल आइकॉन अवार्ड् सीजन 3 का आयोजन करने जा रही है । यह कार्यक्रम 1 सितंबर 2024 को रेवाड़ी स्थित बीएमजी मॉल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरे भारत के सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा । यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन ने हमेशा समाज के उन नायकों को मंच प्रदान किया है, जो निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं । इस पुरस्कार समारोह का उद्देश्य उन सामाजिक कार्यकर्ताओं को मान्यता देना है, जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपने जीवन को समर्पित किया है । राष्ट्रीय सोशल आइकॉन अवार्ड्स सीजन-3 में देश के विभिन्न हिस्सों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण और अन्य सामाजिक क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान दिया है । यह कार्यक्रम यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन की समाज के प्रति प्रतिबद्धता और देश के भविष्य को उज्जवल बनाने के उसके मिशन का प्रतीक है । संस्था के संस्थापक योगेश चौधरी ने कहा कि हमारा उद्देश्य उन नायकों को पहचानना है, जिन्होंने न केवल अपने क्षेत्रों में बल्कि पूरे देश में बदलाव की नई अलख जगाई है । इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी, जो इस खास दिन को और भी महत्वपूर्ण बनाएगी । इसी के साथ ही संस्था के सहसंथापक अमित भारद्वाज ने कहा कि आप सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज हम हमारी संस्था यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन का तीसरा स्थापना दिवस मनाने जा रहे हैं । इस विशेष दिन पर हम नेशनल सोशल आइकन अवार्ड से 15 उत्कृष्ट समाजसेवियों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है । उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है और हम उनके योगदान को सराहते हैं । हम सभी युवाओं को प्रेरित करने के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं कि हम किस प्रकार समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं । आज का दिन हमें याद दिलाता है कि समाज सेवा का कार्य निरंतर जारी रहना चाहिए और हम सब मिलकर एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं ।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X