Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा विधानसभा चुनाव जीतने निकल पड़ा भाजपा का विजय रथ, नारायगढ़ और पूंडरी में सीएम ने निकाला रोड शो

Updated on Wednesday, August 28, 2024 19:08 PM IST

नारायणगढ़ । हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहुमत से सरकार बनाने के लिए भाजपा का विजय रथ निकल चुका है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और उनकी पूरी टीम कोई कसर नहीं छोड़ रही। नायब सैनी ने बिना थके दर्जनभर विधानसभाओं में नॉन स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली कर डाली। एक-एक दिन में तीन-तीन विधानसभाओं में जन आशीर्वाद लिया। हर विधानसभा में उमड़े अपार जनसमूह को देखकर मुख्यमंत्री और भाजपा पूरे जोश और उत्साह में है।

जन आशीर्वाद रैलियों का सिलसिला तो जारी रहेगा ही, अब "नॉन स्टॉप मुख्यमंत्री नायब सैनी" जीत की ओर एक कदम आगे बढ़ाते हुए रोड शो के रूप में विजय रथ लेकर निकल चुके हैं।

रोड शो में उमड़ी भीड़ ने लगाई मोहर, तीसरी बार बन रही भाजपा सरकार, जगह-जगह फूल बरसाकर लोगों ने मुख्यमंत्री का किया जोरदार स्वागत

इस विजय रथ की शुरुआत उन्होंने नारायगढ़ विधानभा से की। रोड शो में युवाओं, बुजुर्गों, महिलाएओं और बच्चों ने जमकर भारत माता के जयकारे लगाए और हाथों में झंडे लेकर पूरे शहर में धूम धड़ाके से पार्टी का प्रचार किया। नारायणगढ़ भाजपा के झंडों से सराबोर हो गया।

जगह-जगह मुख्यमंत्री नायब सैनी का फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया। नारायणगढ़ के हर बाजार और हर गली में युवाओं ने संकल्प लिया कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे और नायब सैनी को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाकर चंडीगढ़ भेजेंगे। रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, सुमन सैनी, धर्मवीर मिजार्पुर आदि मौजूद रहे।

रोड शो ने लगाई मोहर,बन रही है हरियाणा में भाजपा सरकार

पूंडरी और नारयणगढ़ दोनों ही विधानसभाओं में मुख्यमंत्री नायब सैनी के रोड के दौरान भारी तादाद में उमड़ी भीड़ और खासकर युवाओं ने मोहर लगा दी है कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। युवाओं ने जगह-जगह माला पहनाकर मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का जोश के साथ स्वागत किया।

क्रेन पर चढ़े युवा बरसा रहे थे फूल

रोड शो के दौरान युवाओं का जोश देखने लायक था। पूंडरी में युवाओं ने एक क्रेन का प्रबंध प्रबंध किया हुआ था, इस क्रेन पर चढ़कर युवा मुख्यमंत्री नायब सैनी पर फूल बरसा रहे थे। मुख्यमंत्री भी कम नहीं रहे और उन्होंने जगह-जगह रुककर लोगों से बातचीत की। लोगों ने उन्हें मांग पत्र के अलावा धन्यवाद पत्र भी सौंपा। जिसमें उनके हलके की समस्याओं के समाधान को लेकर भाजपा सरकार का आभार जताया गया।

ढोल बज रहे थे, देशभक्ति गानों पर झूम रहे थे लोग

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनता के इस अभूतपूर्व समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की लोकप्रियता और जनसमर्थन से हरियाणा में फिर से इतिहास रचा जाएगा। उन्होंने जनता को भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी और उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर को होने वाले चुनावों में जनता भाजपा को पूर्ण समर्थन देगी और हरियाणा की जनता भाजपा को पुन: सत्ता में देखने के लिए उत्सुक है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X