Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

विधानसभा चुनाव जीतने निकल पड़ा भाजपा का विजय रथ, नारायगढ़ और पूंडरी में सीएम ने निकाला रोड शो

Updated on Wednesday, August 28, 2024 19:08 PM IST

चंडीगढ़ । हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहुमत से सरकार बनाने के लिए भाजपा का विजय रथ निकल चुका है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और उनकी पूरी टीम कोई कसर नहीं छोड़ रही। नायब सैनी ने बिना थके दर्जनभर विधानसभाओं में नॉन स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली कर डाली। एक-एक दिन में तीन-तीन विधानसभाओं में जन आशीर्वाद लिया। हर विधानसभा में उमड़े अपार जनसमूह को देखकर मुख्यमंत्री और भाजपा पूरे जोश और उत्साह में है। जन आशीर्वाद रैलियों का सिलसिला तो जारी रहेगा ही, अब “नॉन स्टॉप मुख्यमंत्री नायब सैनी“ जीत की ओर एक कदम आगे बढ़ाते हुए रोड शो के रूप में विजय रथ लेकर निकल चुके हैं। नारायणगढ़ और पुण्डरी में इस बार कमल खिलाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विजयरथ की कमान खुद संभाली और भव्य रोड शो निकालकर भाजपा की ताकत दिखाई।

इस विजय रथ की शुरुआत उन्होंने नारायगढ़ विधानसभा से की। रोड शो में युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं की पहुंची भीड़ ने अपने जोश से मुख्यमंत्री को भी यह विश्वास दिलाया कि इस बार नारायणगढ़ और पुण्डरी में भी कमल खिलाकर देंगे। सभी भारत माता के जयकारे लगाते हुए हाथों में भाजपा का झंडा लहराकर भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे थे।

रोड शो में उमड़ी भीड़, मुख्यमंत्री बोले- आप सबके आशीर्वाद से फिर एक बार बन रही भाजपा सरकार

नारायणगढ़ भाजपा के झंडों से सराबोर हो गया। जगह-जगह मुख्यमंत्री नायब सैनी का फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया। नारायणगढ़ के हर बाजार और हर गली में युवाओं ने संकल्प लिया कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे और नायब सैनी को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाकर चंडीगढ़ भेजेंगे। रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, सुमन सैनी, अंबाला जिला अध्यक्ष मंदीप राणा, धर्मवीर मिजार्पुर आदि मौजूद रहे।

पुण्डरी में क्रेन से बरसाए गए फूल, मुख्यमंत्री के स्वागत में निकला ट्रैक्टरों का रैला

पूंडरी में युवाओं ने एक क्रेन का प्रबंध किया हुआ था, इस क्रेन पर चढ़कर युवा मुख्यमंत्री नायब सैनी पर फूल बरसा रहे थे। पूंडरी के युवा नेता और समाज सेवी सतपाल जाम्बा की अगुवाई में बड़ी संख्या में रोड़ शो में शामिल हुए। ट्रेक्टरों का एक लंबा काफिला रोड शो में शामिल हुआ। युवाओं में दिवानगी इस प्रकार देखने को मिली कि उन्होंने अपने सीने पर अपने मुख्यमंत्री नायब सैनी और अपने नेताओं के नाम लिखे हुए थे। मुख्यमंत्री ने भी जगह-जगह रुककर लोगों से बातचीत की। लोगों ने उन्हें मांग पत्र के अलावा धन्यवाद पत्र भी सौंपा।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनता के इस अभूतपूर्व समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की लोकप्रियता और जनसमर्थन से हरियाणा में फिर से इतिहास रचा जाएगा। उन्होंने जनता को भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी और उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर को होने वाले चुनाव में जनता भाजपा को पूर्ण समर्थन देगी और हरियाणा की जनता भाजपा को पुनः सत्ता में देखने के लिए उत्सुक है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X