Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

मामला करनाल के कंबोपुरा में हुए हत्याकांड का | मृतक के परिजनों ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को दी हाईकोर्ट में चुनौती

Updated on Wednesday, August 28, 2024 16:12 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा की पूर्व हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान करनाल जिले के गांव कंबोपुरा में हुए बहुचर्चित हत्याकांड में पीडि़तों के परिजनों ने सीबीआई कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। 

मृतक कर्म सिंह के बेटे राजिंदर, पत्नी राजबाला,वकील राजेश मलिक ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 2011 में हुए कर्म सिंह हत्याकांड में तत्कालीन मुख्य संसदीय सचिव जिले राम शर्मा व परिवहन मंत्री ओपी जैन समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था।

जिले राम के भाजपा में जाते ही सरकार ने पीडि़तों से हटाई
पुलिस सुरक्षा इंसाफ नहीं मिला तो परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी

कई वर्षों तक चली सुनवाई के बाद सीबीआई कोर्ट में जिले राम शर्मा को आरोप मुक्त करार दे दिया। उन्होंने बताया कि नियमानुसार अब उन्होंने सीबीआई कोर्ट के फैसले को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जिसकी सुनवाई पांच सितंबर को तय हुई है। उन्होंने बताया कि जिले राम शर्मा भाजपा में शामिल होकर दोबारा चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सीबीआई कोर्ट का फैसला आने के बाद जिले राम शर्मा के भाजपा में शामिल हुए तो उनके लोगों द्वारा पीडि़तों को लगातार धमकाया जा रहा है। हत्याकांड के बाद परिवार को मिली पुलिस की सुरक्षा को हटा लिया गया है। जिसके बाद परिवार के लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। एडवोकेट राजेश मलिक ने परिवार को दोबारा सुरक्षा प्रदान करने की मांग करते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस महानिदेशक तथा मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है।

कर्म सिंह के बेटे राजिंदर के अनुसार जिले राम शर्मा खुलेआम सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने अगर जिले राम को चुनाव मैदान में उतारा तो सैन समाज इसका विरोध करते हुए सडक़ों पर उतरेगा। कर्म सिंह के बेटे व पत्नी ने कहा कि संविधान के अधिकार के अनुसार उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। जिस पर 5 सितंबर से सुनवाई शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि इंसाफ की यह लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक जारी रहेगी। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीपति, प्रधानमंत्री, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को भी पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्हें अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह जिले राम शर्मा के आवास के बाहर आत्मदाह कर लेंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X