पंचकूला । हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज जींद जिला में कार्यरत कानूनगो राजबीर को 8000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता के दादा को पहले से आवंटित कस्टोडियन भूमि की कॉन्वेयन्स डीड करने तथा इंतकाल दर्ज करने के बदले में 8 हज़ार रुपये की रिश्वत की गई थी।
इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि जींद जिला में कार्यरत कानूनगो राजबीर कॉन्वेयन्स डीड करने तथा इंतकाल दर्ज करने के बदले में ₹8000 की रिश्वत की मांग कर रहा है। एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई और उसे 8 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया । इस मामले में करनाल के एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में मामला दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।
शिकायतकर्ता से ज़मीन की कॉन्वेयन्स डीड करने व इंतकाल दर्ज करवाने के बदले में की थी ₹8000 की रिश्वत की मांग
ब्यरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।