Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

अगले हफ्ते से और गहरा होगा हरियाणा का सियासी रंग, जींद आएंगे भाजपा के आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री, ‘बांगर की धरती’ से जाटलैंड को साधेंगे

Updated on Wednesday, August 28, 2024 15:41 PM IST

हरियाणा । हरियाणा विधानसभा चुनाव में अगले सप्ताह से सियासी रंग और गहरा होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत के लिए बिसात बिछा दी है। हर क्षेत्र और हर वर्ग को साधने के लिए भाजपा के दिग्गज मैदान में उतरेंगे। पिछले कई दिनों ने केंद्रीय मंत्री हरियाणा में कार्यक्रम कर रहे हैं। युवाओं व महिलाओं का सम्मेलन किया, हाल ही में दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह में दो केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मनोहर लाल पहुंचे।

सम्मेलनों में अच्छी-खासी हाजिरी से भाजपा उत्सहित है और अब राजनीति के बड़े खिलाड़ी हरियाणा के रण में उतरेंगे। राजनीतिक उठा पटक का दौर शुरू होने वाला है। कई पार्टियां नेताओं से खाली हो चुकी हैं और कई का नंबर है। भारतीय जनता पार्टी एक सितंबर को जींद के एकलव्य स्टेडियम में बड़े स्तर पर जन आशीर्वाद रैली करने जा रही है।  रैली में आधा दर्जन केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ प्रदेश का पूरा नेतृत्व जींद के एकलव्य मैदान से हुंकार भरेगा।

एक सितंबर को सुबह 10 बजे जींद के एकलव्य स्टेडियम में होगी जन आशीर्वाद रैली, भाजपा का बांगर की धरती से जाटलैंड को साधने का बड़ा प्रयास

भाजपा बांगर की धरती से जाटलैंड को साधने का बड़ा प्रयास करेगी और पार्टी के कई बड़े नेताओं के आने से यह बात भी पक्की हो जाती है कि इस बार हरियाणा विधानसभा का चुनाव पहले चुनावों से कई ज्यादा रोचक होने वाला है। भाजपा द्वारा जींद में की जा रही इस रैली की आहट से ही दूसरे राजनीतिक दलों को पसीना आने लगा है। राजनीतिक दल नाराज चल रहे अपने नेताओं को मनाने में जुट गए हैं, क्योंकि एक सितंबर को भाजपा हरियाणा की राजनीति में बड़ा सरप्राइज देने जा रही हैं। जींद मे होने वाली रैली मे दुष्यंत चौटाला का साथ छोड़ चुके तीन विधायक तो इसी दिन भाजपा में शामिल होंगे। इनके साथ-साथ हरियाणा के कई बड़े चेहरे भी भाजपा ज्वाइन करेंगे।

जेजेपी के तीन विधायकों के साथ हरियाणा के कई बड़े राजनीतिक चेहरे भाजपा में शमिल होंगे, राजनीतिक दलों को बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में भाजपा

विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले ही भाजपा के रणनीतिकारों और दिग्गजों ने इसकी तैयारी भी कर ली थी और अब इसे धरातल पर उतारा जाएगा। जींद रैली में कई केंद्रीय मंत्री, सांसद, हरियाणा के मुख्यमंत्री और विधायक शामिल रहेंगे। भाजपा हरियाणा के दूसरे राजनीतिक दलों को बड़ा झटका जींद रैली में देने जा रही है। इस रैली आयोजन को लेकर जिला टीम ने रैली स्थल का दौरा किया और रैली को सफल करने के लिए व्यापक स्तर पर रणनीति बनाई।

जींद की धरती से कांग्रेस और दूसरे राजनीतिक दलों को बड़ा झटका देने की तैयारी में भाजपा

हरियाणा भारतीय जनता पार्टी महाभारत के अंतिम छोर जींद की धरती से कांग्रेस और दूसरे राजनीतिक दलों को बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं। भाजपा जाट लैंड से कई बड़े राजनीतिक संदेश देने जा रही है। जींद विधानसभा भारतीय जनता पार्टी की सेफ सीट मानी जाती है। यहां से पार्टी दो बार लगातार चुनाव जीत चुकी है। जींद के आसपास के क्षेत्र और अन्य विधानसभाएं जाट बाहुल्य मानी जाती हैं। जींद की जन आशीर्वाद रैली में भाजपा ने जाट लैंड को साधने की पूरी तैयारी की है और हर कार्यकर्ता को काम पर लगाय हुआ है। यह भी तय है कि रैली से हरियाणा को नया मैसेज मिलेगा। भाजपा अपनी पूरी ताकत के साथ रैली को सफल करने के लिए धरातल पर काम कर रही है। पार्टी ने पूरी जिला टीम के साथ-साथ बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी रैली में भीड़ लाने का काम दिया है।

नॉन स्टॉप चल रही भाजपा, हर वर्ग को लिया साथ 

नॉन स्टॉप सीएम के नाम से मशहूर नायाब सिंह सैनी अब तक एक दर्जन से अधिक विधानसभा स्तर पर बड़ी-बड़ी सफल जनसभाएं कर चुके हैं। हर जनसभा में उमड़ी भीड़ से भाजपा पूरे जोश व उत्साह में है। नायाब सिंह सैनी युवाओं व महिलाओं के बड़े सम्मेलन भी कर चुके हैं। मंगलवार को रोहतक में एक साथ हजारों युवाओं व छात्र नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और फिलहाल केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी गत दिनों कुरुक्षेत्र में दलितों का अच्छी खासी हाजिरी के साथ सम्मेलन कर चुके हैं। अब भाजपा बांगर की धरती से जाटलैंड को साधने का बड़ा प्रयास कर रही है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X