Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

विस चुनाव को देखकर वायदों और घोषणाओं को पूरा करने का दावा कर रही है भाजपा सरकार: कुमारी सैलजा

Updated on Wednesday, August 28, 2024 15:05 PM IST

चंडीगढ़ | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार दावा कर रही है कि उसने दस साल के कार्यकाल मेेंं किए वादे निभाएं है जबकि हकीकत ये है कि दस साल उसने झूठी घोषणाएं कर जनता को गुमराह करते हुए राज किया और अब जब सरकार जाती दिखाई दे रही है तो कहा जा रहा है कि उसने हर वायदा पूरा किया। प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार का एक ही काम है, लोगों को आपस में लड़ाओं, झूठी बोलो राज करो और मलाई खाओ। इसी प्रदेश सरकार के कार्यकाल में एक से एक बड़े घोटाले हुए पर जांच तक नहीं कराई जहां कराई वहां जांच की जांच होती है घोटाले बाजों पर आंच नहीं आती।

भाजपा राज में हुए बड़े घोटालों की जांच से आंच नहीं पहुंच पाई घोटाले बाजों तक

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि जब भी कोई चुनाव आता है तो भाजपा धर्म के नाम पर ढिंढोरा पीटने लगती है, झूठी घोषणाओं और आश्वासनों का झुनझुना बजाने लगती है। भाजपा नेता लोगों से एक ही बात कर रहे है कि उन्होंने जनता से किया गया एक एक वायदा पूरा किया है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा ने हरियाणा के विकास को गति दी है जबकि हालात देखकर हर कोई कहता है कि भाजपा के राज में विकास नहीं विनाश हुआ है। ये भी दावा किया जा रहा है कि उसने 1.50 लाख लोगों को  सरकारी नौकरी दी है, हालात यह है कि आज भी करीब दो लाख पद खाली पड़े है एससी और बीसी का बैकलॉग आज तक पूरा नहीं किया गया है, एचकेआरएन के तहत एक लाख 20 हजार रखे गए है, सरकार नौकरी के नाम पर उनका शोषण कर रही है, समान काम समान वेतन के सिद्धांत को ताक पर रखा दिया गया है। गरीब परिवारों को मिली 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने को कहा गया था पर उस पर अमल ही नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि उसने 100-100 गज के प्लॉट देने का वायदा पूरा किया है, सरकार पूरी तरह झूठ बोल रही है, ये काम कांग्रेस राज में हुआ था बाद में उस पर भाजपा सरकार ने कोई अमल ही नहीं किया। भाजपा सरकार ने कुछ माह पूर्व 30-30 वर्ग गज के प्लॉट आवंटित किए पर उसकी भी कीमत दर्ज करवाई। जबकि सरकार को 100-100 गज के प्लॉट निशुल्क देने चाहिए थे। सरकार ये भी दावा कर रही है कि उसने किसान हित में 2,000 रुपये प्रति एकड़ बोनस दिया है, शायद यह भी घोषणा ही साबित हुई क्योंकि बोनस की राशि अभी तक शायद ही किसी किसान के खाते में पहुंची हो। सरकार ये भी दावा कर रही है कि उसने 14 फसलों की एमएसपी पर खरीद शुरू की पर धरातल पर हालात कुछ और है। मंडी जाकर देखा किसान का किस प्रकार से शोषण किया जा रहा है, कभी फसल में, नमी कपास में रेशा खराब है, या फसल की गुणवत्ता खराब बताकर उसे परेशान किया जाता है ऐसे में किसान परेशान होकर औने पौने दाम में फसल बेचकर चला जाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने जनता से जो वायदा किया उसे पूरा करके दिखाया। कांग्रेस का रिकॉर्ड रहा है कि उसने महंगाई पर नियंत्रण रखा, गरीबों का ख्याल रखा, भाजपा सरकार दावा करती है कि उसके राज में गरीबों की संख्या कम हुई है यानि गरीबी मिटी है तो वे 80 करोड़ गरीब कहां से आ गए जिन्हें राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों का आज राशन से ज्यादा रोजगार और मजदूरी की जरूरत है, ये होगा तो राशन भी आएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर जनता से की गई हर गारंटी पूरी की जाएगी। देश और प्रदेश की जनता भाजपा से परेशान है और हरियाणा की जनता इस बार से उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। लोगों को कांग्रेस से उम्मीद है तभी तो जनता कह रही है कि भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X