Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में जेजेपी और एएसपी का हुआ गठबंधन, 70 पर जेजेपी और 20 पर एएसपी लड़ेगी चुनाव

Updated on Tuesday, August 27, 2024 18:50 PM IST

नई दिल्ली। हरियाणा की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। जननायक जनता पार्टी  और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियों में टिकट को लेकर भी बटंवारा हो गया है। जेजेपी 70 और एएसपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मंगलवार को  इसकी घोषणा दिल्ली में आयोजित जेजेपी और एएसपी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और एसएसपी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने की। दोनों युवा दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यह गठबंधन हरियाणा को मजबूती से आगे लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों मिलकर गरीब, किसान, कमेरे वर्ग की लड़ाई को लडेंगे और जननायक चौधरी देवीलाल व  मान्यवर कांशीराम के सपनों को साकार करेंगे।

जेजेपी-एएसपी गठबंधन मजबूती से लड़ेगा विधानसभा चुनाव, प्रदेश को देंगे युवा सरकार : दुष्यंत चौटाला

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी और एएसपी ने गठबंधन करके हरियाणा को आगे ले जाने की नींव रख दी है। उन्होंने कहा कि मजबूती से दोनों संगठन मिलकर 90 सीटों पर लड़ेंगे और जीतेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह गठबंधन 36 बिरादरी को एक साथ लेकर हरियाणा में युवा सरकार बनाएगा, जो कि गरीब, किसान, कमेरे, महिला सहित तमाम वर्ग को मजबूती देगा। दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि वे और चंद्रशेखर आजाद 36 वर्ष के हैं और अगले 40-50 साल तक हरियाणा के लिए काम करेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा की जनता भाजपा को उखाड़ फेंकना चाहती है और जेजेपी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वे भाजपा के साथ दोबारा नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने हरियाणा को स्थिर सरकार देने के लिए गठबंधन सरकार बनाने का निर्णय लिया था। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने कभी भी किसान आंदोलन का विरोध नहीं किया और न ही जेजेपी कृषि कानूनों के समर्थन में थी बल्कि जेजेपी कार्यकर्ता ने तो आंदोलनकारियों का सहयोग किया। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने सरकार में रहते किसानों को खुशहाल बनाने के लिए अनेक काम किए और अपने अधिकतर चुनावों वादों को पूरा किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसानों की 14 फसलें एमएसपी पर खरीदी गई और दो दिन में  सीधा खातों में भुगतान हुआ।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न दिलाने में कांशीराम और चौ देवीलाल का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुष गरीबों, जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल ने एससी साथियों के लिए हरियाणा में चौपालों का निर्माण करवाया, नंबरदारी में एससी और बीसी वर्ग को हिस्सेदारी दिलाने जैसे अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए। इसी तरह जेजेपी ने भी एससी कर्मचारियों के प्रमोशन में 20 प्रतिशत आरक्षण देने, एससी चौपाल का विकास करवाने जैसे काम किए है। उन्होंने कहा कि जेजेपी और एएसपी गठबंधन जनता से जो वादे से करेगा और उन्हें जरूर पूरा करेगा।

इस दौरान एएसपी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हमारा प्रयास हरियाणा को आगे बढ़ाना है, क्योंकि हरियाणा और शक्तिशाली होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जेजेपी और एएसपी का गठबंधन एक और एक ग्यारह की ताकत है, दोनों दल आज से ही धरातल पर उतरकर एक नया इंकलाब खड़ा करेंगे। चंद्रशेखर ने कहा कि किसान-कमेरे की आवाज मजबूत करने वाले हम सब एकजुट होंगे, और नई शक्तियां भी हमारे साथ जुड़ेगी, ताकि हम इस लड़ाई को तेजी से आगे बढ़ा सके। 

चौ देवीलाल और कांशीराम के सपनों को साकार करते हुए हरियाणा को आगे लेकर जाएगा गठबंधन : चंद्रशेखर आजाद

चंद्रशेखर आजाद ने यह भी कहा कि चौ देवीलाल परिवार हमेशा किसान हितैषी रहा है और दुष्यंत चौटाला ने सदा किसानों के हित में काम किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को नुकसान पहुंचाने वाली भाजपा से हमारी लड़ाई रहेगी। चंद्रशेखर ने कहा कि दिल्ली में संत रविदास का मंदिर टूटने के बाद दुष्यंत चौटाला ने कुरुक्षेत्र में पांच एकड़ में मंदिर बनवाने पर काम किया है, हमारे दोनों की विचारधारा एक जैसी है। इतना ही नहीं पूरी सरकार नहीं होने के बावजूद दुष्यंत चौटाला ने अनेक काम करके दिखाए है और इस बार जेजेपी-एएसपी गठबंधन पूर्ण सरकार बनाकर चौधरी देवीलाल और कांशीराम के सपनों को साकार करके दिखाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी की पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाली पार्टी के खिलाफ जनता में आक्रोश होता है, हमने संघर्ष करके जनता के दिल में जगह बनाई है। इस अवसर पर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, वरिष्ठ जेजेपी नेता डॉ केसी बांगड़, विधायक अमरजीत ढांडा सहित जेजेपी और एएसपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X