Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

जीवा पब्लिक स्कूल में एनईपी 2020 पर शिक्षा महाकुंभ का आयोजन

Updated on Tuesday, August 27, 2024 18:50 PM IST

फरीदाबाद | फरीदाबाद जीवा पब्लिक स्कूल में एनईपी 2020 के अनुरूप राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें भारत की स्कूली शिक्षा प्रणाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सकारात्मक सुधारो के साथ समग्र परिवर्तन की कल्पना की गई । इससे पूर्व एनआईओएस और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वाधान में 10 अगस्त से 25 अगस्त तक 15 दिवसीय वेबिनार श्रृंखला शुरू की गई। इस वेबिनार के दौरान एनसीईआरटी सीबीएसई एट एआईसीटीई के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों और विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल द्वारा 26  सत्रों में एनसीएफएस ई के अध्यायों पर सार्थक चर्चा की गई। इस वेबीनार श्रृंखला का समापन जीवा स्कूल के प्रांगण में किया गया, जिसकी अगुवाई जीवा स्कूल के अध्यक्ष ॠषिपाल चौहान ने की। प्रिया कुमार आईआईएस डायरेक्टर जनरल दूरदर्शन समापन कार्यशाला की मुख्य अतिथि थी।

शिक्षा ही राष्ट्र की दशा और दिशा को बदल सकती है जीवा जैसे संस्थान राष्ट्र की ज़रूरत हैं : प्रिया कुमार (डीजी) दूरदर्शन

इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा एवं संस्कृति सचिव अतुल कोठारी और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान की अध्यक्ष सरोज शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रही । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रहे राष्ट्रीय संयोजक देशराज शर्मा, जीवा संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर सत्यनारायण दास बाब, महर्षि वाल्मीकि कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन की प्रध्यापिका नीलम वाली उपस्थित रही। संगोष्ठी में देशभर के प्रसिद्ध स्कूलों और संस्थानों के लगभग 400 शिक्षाविदों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस सेमिनार का उद्देश्य एनईपी पर परिचर्चा करना एवं इसको राष्ट्रीय पाठ्यचर्या के रूप किस तरह अपनाया, जाए पर विचार करना था। इस दौरान यह भी बताया गया की जीवा पब्लिक स्कूल एनईपी यानी न्यू एजुकेशन पॉलिसी का रोल मॉडल स्वीकार किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान जीवा विद्यालय की कार्यप्रणाली पर  एक प्रदर्शनी के माध्यम से जीवा के लक्ष्यों को प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि विद्यालय में बच्चों को जीवा लर्निंग सिस्टम के आधार पर ही पढ़ाया जाता है। उनको सर्वाधिक शिक्षा और परंपरागत भारतीय मूल्यों का समावेश करके उच्च कोटि की शिक्षा दी जाती है और बच्चों के चहुमुखी विकास पर ज़ोर दिया जाता है। संस्था के पुरातन ग्रंथ शोध केंद्र से जुड़े जीवा के डायरेक्टर डॉक्टर सत्यनारायण दास बाबा जी ने कहा कि जीवा की लर्निंग सिस्टम का मूल आधार हमारे देश की पुरातन शिक्षा पद्धति है और उसका प्रत्येक कदम हमारी इसी महान पद्धति की सीमाओं के दायरे में कार्य करता है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X