Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

दलित स्वाभिमान समारोह में उमड़ी भीड़ से भाजपा उत्साहित

Updated on Tuesday, August 27, 2024 18:50 PM IST

चंडीगढ़। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित हुए राज्य स्तरीय दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह में उमड़ी भीड़ से भाजपा पूरी तरह से उत्साहित है।  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के समक्ष दलितों ने भाजपा की हैट्रिक का संकल्प लिया। इसके सथ ही दलितों ने कांग्रेस के संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने के फेक नेरेटिव (झूठी कहानी) का जवाब देने की भी हुंकार भरी।

महाभारत की धरा पर आयोजित हुए दलित स्वाभिमान समारोह में प्रदेश के कोने-कोने से दलित पहुंचे और उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साढ़े 9 साल के कार्यकाल की जनहितैषी नीतियों का समर्थन किया। भीड़ से पंडाल खचाखच भरा देखकर विरोधियों के हौसले पस्त हैं। भीड़ का आलम यह था कि पंडाल में पैर रखने की जगह नहीं बची थी और राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया था। पुलिस को व्यवस्था बनाने में खूब मशक्त करनी पड़ी। अहम पहलू यह भी था कि प्रदेश के हर कोने से पहुंची भीड़ साबित कर दिया कि दलित अब कांग्रेस के झूठ के झांसे में नहीं फसेंगे।

 धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से दलितों ने लिया भाजपा की हैट्रिक का संकल्प,  कांग्रेस के संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने के सवाल का जवाब देने की तैयारी 

दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह के संयोजक सुदेश कटारिया का कहना है कि महाभारत की धरा संत शिरोमणि रविदास मेमोरियल स्थल पर ऐतिहासिक दलित सम्मेलन का आयोजन हुआ। प्रदेश के कोने-कोने से दलित समाज भाजपा को तीसरी बार सत्ता में लाने का समर्थन देने पहुंचे। वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दलितों के उत्थान को लेकर ऐतिहासिक काम किया हैं। अंत्योदय उत्थान के तहत दलितों को आत्मनिर्भर बनाया गया तो मिशन मेरिट से सबसे ज्यादा दलितों के युवाओं को नौकरी मिली।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों का शोषण करने के साथ संविधान का अपमान किया है। कांग्रेस संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने के नाम पर दलितों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। आजादी के बाद से लेकर 55-60 सालों के राज में कांग्रेस ने दलितों के साथ भेदभाव किया है और संविधान की मूलभावनाओं से छेड़छाड़ की है।

भाजपा नेता सुदेश कटारिया ने कहा कि कांग्रेस राज में नेताओं के सगे सम्बधियों को नौकरी मिलती थी। यही नहीं धौलकपड़िया गैंग नेताओं के इर्द-गिर्द घूमता रहता था। मगर जब वर्ष 2014 में मनोहर लाल ने प्रदेश की कमान संभाली तो उन्होंने सबसे पहले पर्ची-खर्ची का सिस्टम खत्म करते हुए मिशन मेरिट लागू किया, जिससे दलित परिवारों के युवाओं का एचसीएस बनने का सपना साकार हुआ। यही नहीं जिस राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस राज में करोड़ों की बोलियां लगती थी, उस परिपपाटी को खत्म किया और दलित समाज से जुड़े कृष्ण पंवार को राज्यसभा में भेजा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X