Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

नेशनल कॉन्फ्रेंस से गठबंधन कर हमारे जवानों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है कांग्रेस : नायब सैनी

Updated on Monday, August 26, 2024 18:32 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को विभाजनकारी दलों की विभाजनकारी सोच बताया है। रोहतक में प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस से 20 सवाल किए और कहा कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ावा देने वाले मंसूबों को  कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मु-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में धारा 370 को फिर से लागू करने और कांग्रेस द्वारा इस विषय पर समर्थन देना दोनों ही देशहित के खिलाफ है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस यह बताए कि उनकी मंशा क्या है? और क्यों वे इस विषय पर नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी का समर्थन कर रहे हैं? मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मु-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू कश्मीर की जनता के साथ भेदभाव किया है।

कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस सहित पूरे इंडी गठबंधन के डीएनए में विभाजनकारी सोच तथा पाकिस्तान के प्रति भरपूर प्रेम है : नायब सैनी

नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में भी कांग्रेस भेदभाव करने वाली नीति अपनाती रही है, कांग्रेस की सोच राज्य की सुरक्षा और एकता के लिए खतरा है।  आज पूरा देश जानना चाहती है कि कांग्रेस बताए कि वह धारा 370 का समर्थन करने वाली पार्टी के साथ खड़ी होकर क्या धारा 370 का समर्थन करती है? उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला इस सवाल का जवाब दें।

हरियाणा की जनता कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। हुड्डा साहब जवाब दें, क्योंकि वो बोलते रहते हैं प्रदेश में विकास नहीं हुआ और बार-बार हिसाब मांगते फिर रहे है, लेकिन भाजपा ने जो उनसे सवाल किए थे आखिर कांग्रेस उनका जवाब क्यों नहीं दे पा रही है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हुड्डा साहब को राहुल गांधी से चर्चा करके अब जवाब देना चाहिए कि हरियाणा का जवान जो देश की सुरक्षा के लिए तैयार रहता है उसे कांग्रेस की नीतियों के चलते घाटी में पत्थर सहने पड़ेंगे?  मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सवाल हर उस परिवार का है, जिसने अपने बेटे को देश की सेवा के लिए सीमा पर भेजा है।

राहुल गांधी बताएं कि क्या कांग्रेस जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस’ के अलग झंडे के वादे का समर्थन करती है? : नायब सैनी

नायब सिंह सैनी ने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस का पूरा परिवार आगे आकर बताएं कि क्या कांग्रेस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में ‘नेशनल कांफ्रेंस’ को जो समर्थन दिया है और अब्दुल्ला परिवार की भारत विरोधी मंशा का समर्थन किया है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारे जवानों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है। हरियाणा से 10 प्रतिशत जवान आर्मी में है, हुड्डा साहब जवाब दें कि जो देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं, उनकी सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा? हरियाणा में भी कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों को जनता ने हर बार नकारा है, क्योंकि हरियाणा के लोग समझदार है। कांग्रेस पार्टी को और हुड्डा को अपनी गंठबंधन की नीतियों का हरियाणा की जनता के सामने स्पष्ट जवाब देना होगा।

Readers' Comments
Pars Ram Singh Badhan. 6/23/2023 7:20:56 PM

ਅਜਿਹੀਆਂ ਘਿਨਾਉਣੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਲਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਾਰਵਾਈ ਵਾਸਤੇ ਉਚਿਤ ਦੰਡ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵਧਾਈਆਂ ਦੀ ਪਾਤਰ ਹੈ।ਹਰ ਇਕ ਨਾਗਰਿਕ ਨੂੰ ਉਸ ਦੀ ਹੋਈ ਬੇਜ਼ਤੀ ਦਾ ਇਵਜਾਨੇ ਵਜੋਂ ਇਨਸਾਫ਼ ਮਿਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

Pars Ram Singh Badhan. 6/23/2023 7:20:48 PM

ਅਜਿਹੀਆਂ ਘਿਨਾਉਣੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਲਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਾਰਵਾਈ ਵਾਸਤੇ ਉਚਿਤ ਦੰਡ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵਧਾਈਆਂ ਦੀ ਪਾਤਰ ਹੈ।ਹਰ ਇਕ ਨਾਗਰਿਕ ਨੂੰ ਉਸ ਦੀ ਹੋਈ ਬੇਜ਼ਤੀ ਦਾ ਇਵਜਾਨੇ ਵਜੋਂ ਇਨਸਾਫ਼ ਮਿਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

Pars Ram Singh Badhan. 6/23/2023 7:16:23 PM

ਅਜਿਹੀਆਂ ਘਿਨਾਉਣੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਲਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਾਰਵਾਈ ਵਾਸਤੇ ਉਚਿਤ ਦੰਡ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵਧਾਈਆਂ ਦੀ ਪਾਤਰ ਹੈ।ਹਰ ਇਕ ਨਾਗਰਿਕ ਨੂੰ ਉਸ ਦੀ ਹੋਈ ਬੇਜ਼ਤੀ ਦਾ ਇਵਜਾਨੇ ਵਜੋਂ ਇਨਸਾਫ਼ ਮਿਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X