Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कांगेस ने हमेशा दलितों का शोषण और संविधान का किया अपमान : मनोहर लाल

Updated on Monday, August 26, 2024 18:14 PM IST

कुरुक्षेत्र । धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से दलितों ने एकजुटता की हुंकार भरी। दलित महिलाओं ने केद्रीय मंत्री मनोहर लाल को संकल्प कलश सौंपकर भाजपा की हैट्रिक लगाने का वादा किया। इसके साथ ही कांग्रेस के संविधान बदलने के नेरेटिव का जवाब देने के लिए दलित बजुर्गों ने मनोहर सम्मान में संविधान की प्रति भेंट की।

राहुल गांधी पर वार : खुद की जाति बताने में संकोच, जाति जनगणना कराने का पिट रहे हैं ढिंढोरा

पिपली स्थित संत रविदास मेमोरियल स्थल पर आयोजित हुए राज्य स्तरीय दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय ऊर्जा, आवासन व शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्य सभा सांसद दुष्यंत गौतम पहुंचे। सम्मेलन में पहुंचने पर मेहमानों का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व अर्जुन राम मेघवाल ने संत शिरोमणि गुर रविदास जी और संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की विधिवत रूप से शुरूआत। कार्यक्रम संयोजक सुदेश कटारिया ने मेहमानों को पगड़ी पहनाकर और बाबा साहेब का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों का शोषण करने के साथ संविधान का अपमान किया है। कांग्रेस संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने के नाम पर दलितों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। मगर आजादी के बाद से लेकर 55-60 सालों के राज में कांग्रेस ने दलितों के साथ भेदभाव किया है और संविधान की मूलभावनाओं से छेड़छाड़ की है। जब संविधान समिति बनाई गई तो कांग्रेस ने बाबा साहेब को उसमें शामिल नहीं किया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उन्हें पश्चिम बंगाल से नोमिनेटिड करके भेजा। कांग्रेस ने कभी भी दलितों को रोजगार नहीं किया और आरक्षण के साथ भी खिलवाड़ किया। लाखों की संख्या में खाली पदों का बैकलॉग भी एनडीए की सरकार ने भरने का काम किया।

एससी वर्ग में क्रीमिलेयर लागू करने का झूठ फैला रही है कांग्रेस, भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल होगा 20 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का वादा

इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ. बनवारी लाल, शहरी निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिंदल और पूर्व सांसद अशोक तंवर प्रमुख तौर पर मौजूद रहे। 

भाजपा ने समझी है गरीब व वंचितों की तकलीफें

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जब वे संगठन के नाते जब प्रदेश के गांवों में जाते थे तो दलितों की दयनीय स्थित देखकर उन्हें पीड़ा होती थी, उनके मन में टीस थी कि दलितों के लिए वे क्या कर सकते हैं। जब उन्होंने 2014 में सत्ता संभाली तो अंत्योदय मिशन के तहत दलितों के उत्थान की मुहिम शुरू की। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय मिशन को देश व प्रदेश में लागू किया। भाजपा ने प्रदेश से दबंगों की धींगामस्ती को खत्म किया। इसके साथ ही परिवार पहचान पत्र की शुरूआत की। पीपीपी के जरिये उनके पास हर परिवार का डाटा पहुंचा, जिससे उन्हें योजनाएं बनाने में आसानी हुई। कांग्रेस राज में 27 लाख बीपीएल परिवार थे और भाजपा शासनकाल में यह बढ़कर 51 लाख पर पहुंच गया। सबसे ज्यादा फायदा वंचित, शोषित और दलित वर्ग को मिला है। बुढ़ापा पेंशन से लेकर गैस सिलेंडर लोगों के  घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं।

मिशन मेरिट से दलितों को मिला रोजगार

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मिशन मेरिट को लागू किया। इसके साथ ही वंचितों, शोषित और दलितों को आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक आर्थिक आधार के पांच नंबर शुरू किए। वहीं संत महात्माओं की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए सीएम आवास का नाम संत कबीर कुटीर रखा। पूर्व की सरकारों में पर्ची-खर्ची चलती थी, जिससे खत्म कर मिशन मेरिट शुरू किया गया।

कांग्रेस ने खड़ा किया भर्ती रोको गैंग

केंद्रीय मंत्री ने कहा  कि मिशन मेरिट से कांग्रेस को तकलीफ हुई और उन्होंने भर्ती रोको गैंग खड़ा किया। पहले की सरकारों में नेताओं व उनके सगे-सम्बधियों के ही नौकरी लगते थे। जब भाजपा सरकार में गरीबों को नौकरी मिलनी शुरू हुई तो कांग्रेस को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और भर्ती रोको गैंग खड़ा किया, जिसका काम केवल भर्तियों पर रोक लगाने की साजिश रचना था।

कांग्रेस की मंशा कम हो वोटिंग

मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस की मंशा है कि वोटिंग कम हो, क्योंकि 2014 से पहले बूथ कैपचरिंग और दबंगई चलती थी, जिससे भाजपा ने बंद किया है। अब जब भाजपा ने चुनाव आयोग को मतदान की तारीखों को बदलने का आग्रह किया है तो कांग्रेस को यह रास नहीं है। क्योंकि, 28 और 29 सितंबर की शनिवार व रविवार की छुट्टी है और एक अक्टूबर को फिर मतदान की छुट्टी है। इसके बाद 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वोटिंग कम होगी। इसी को लेकर चुनाव आयोग को तारीख बदलने का आग्रह किया गया है। मनोहर लाल ने दलित सम्मेलन में आह्वान किया कि कांग्रेस के संविधान बदलने के झूठ का जवाब देने के लिए एकजुटता के साथ वोट करनी है।

कांग्रेस की घोषणाओें को भाजपा ने किया पूरा

मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठे वादे और खोखली घोषणाएं की। चुनाव से पहले कांग्रेस ने गरीबों को 100-100 गज के प्लाट आवंटित किया और कुछ लोगों को नहीं मिले तो वे कोर्ट में चले गए। इसके बाद सरकार ने फैसला लिया कि जिन पंचायतों पर जमीनें हैं, उन्हें प्लाट दिए जाएंगे और जिनके पास नहीं है, उन बीपीएल परिवारों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के जातीय जनगणना पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें खुद की जाति बताने से परहेज है और जातीय जनगणन की मांग कर रहे हैं। मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम शुरू की है, इससे पुरानी पेंशन का मुद्दा भी खत्म हो गया।

कांग्रेस का फेक नेरेटिव चलाना काम

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस का काम फेक नेरेटिव चलाना है। अभी हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले पर कांग्रेस ने नेरेटिव चलाया कि एससी में क्रीमिलेयर लागू हो गया है, लेकिन सच्चाई यह है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि यदि राज्य चाहें तो वंचित वर्ग को प्रतिनिधित्व देने के लिए आरक्षण लागू कर सकते हैं, लेकिन आरक्षण 20 प्रतिशत ही रहेगा। इसके साथ ही जवाहर लाल नेहरू ने साजिश के तहत संविधान निर्माता बाबा साहेब बीआर अंबेडकर को चुनाव हराया। कांग्रेस के शहजादे संविधान बदलने की दुहाई दे हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि संविधान में कितने चैप्टर और आर्टिकल हैं। कांग्रेस के झूठ के प्रचार का वोट से जवाब देना होगा।

कांग्रेस की राजनीत झूठ पर आधारित : दुष्यंत गौतम

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति झूठ पर आधारित है। कांग्रेस संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने का झूठा और भ्रमित प्रचार कर रही है। संविधान का अपमान कांग्रेस ने किया, उन्होंने बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया, जबकि नेहरू परिवार के सदस्यों  ने जीते-जी भारत रत्न ले लिया। बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान में न कभी बदलाव होगा और न ही आरक्षण खत्म होगा।

भाजपा राज में मिला दलितों को सम्मान : कटारिया

भाजपा नेता एवं राज्य स्तरीय दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह के संयोजक सुदेश कटारिया ने कहा कि भाजपा राज में दलितों को सम्मान मिला है। कांग्रेस ने हमेशा दलितों का शोषण किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दलितों के उत्थान का काम किया है। इनमें एससी आयोग बनाने से लेकर सफाई का गठन करना शामिल है। इसके साथ ही दलितों की सबसे बड़ी मांग पदोन्नति में आरक्षण को लागू किया। कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव में झूठ का एजेंडा चलाया गया, लेकिन विधानसभा चुनाव में दलित कांग्रेस के झूठ में नहीं फंसेगा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X