Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कांग्रेस का बस्ता उठाने वाला भी कोई नहीं मिलेगा:नायब सैनी

Updated on Monday, August 26, 2024 18:14 PM IST

रोहतक। भारतीय जनता पार्टी ने रोहतक में अपने प्रदेश स्तरीय चुनाव कार्यालय की शुरूआत कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने हवन के साथ कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को उसका कुशासन याद दिलाया और भारतीय जनता पार्टी सरकार की 10 साल की उपलब्धियां गिनवाई। मुख्यमंत्री ने रोहतक में बोलते हुए कहा कि चुनाव में बूथों पर कांग्रेस का बस्ता उठाने वाला भी कोई नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोल-बोलकर सत्ता में आना चाहती है, लेकिन कांग्रेस पूरी तरह जनता का विश्वास खो चुकी है। यही कारण है कि भाजपा फिर से एक बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि हमारे युवाओं का उत्साह इन 10 सालों में बढ़ा है। कांग्रेस को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में युवाओं का विश्वास खो चुका था, लेकिन भाजपा की सरकार ने युवाओं के विश्वास को बढ़ाने का काम किया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री डा. कमल गुप्ता, राज्यसभा के सांसद रामचंद्र जांगड़ा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश सचिव रेनू डाबला उमेश शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, सह मीडिया प्रमुख शमशेर सिंह खरक,जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, जिला मीडिया प्रभारी तरुण सन्नी शर्मा व एडवोकेट अंकित शर्मा आदि नेता उपस्थित रहे।

तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का जनता ने मन बना लिया है, भाजपा के कार्यों से विपक्ष बौखलाया हुआ है, हवन एवं विधि विधान के साथ हुआ चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में हरियाणा के युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां दी जिससे युवा भी खुश हैं और उनके परिवार तथा रिश्तेदार भी खुश हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने का काम हमारी सरकार ने किया है। तीज पर्व पर भाजपा सरकार ने महिलाओं को 500 रुपये में गैस के सिलेंडर का तोहफा दिया है।

नायब सैनी ने कहा कि भाजपा के जनहितैषी कामों में विपक्ष बौखला गया है। विपक्ष के नेताओं को ललकारते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने खाली घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि घोषणाओं को इम्पलीमेंट भी किया है, हमारी सरकार ने सभी कामों को धरातल पर उतारा है। सरकार ने जो कहा है उसे समय पर लागू किया है। भाजपा का 10 साल का कार्यकाल गौरवशाली रहा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि रोहतक में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन से 90 की 90 विधानसभाओं में चुनाव अभियान की शुरूआत हो गई है। हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। श्री कौशिक ने कहा कि 10 वर्षों से भाजपा जनहित में लगातार काम करती आ रही है। सीएम नायब सैनी हर वर्ग के लोगों के लिए काम कर रहे हैं और हरियाणा की जनता नायब सैनी की कार्यशैली से खुश है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की तरक्की के लिए जनता जर्नादन का तीसरी बार भी भाजपा को आशीर्वाद मिलेगा और नायब सैनी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी।

भाषण देते-देते लोगों से संवाद करने लगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की एक खासियत आज जनता को लुभा गई। मुख्यमंत्री चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद जब रोहतक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो मंच के सामने से एक बुजुर्ग कार्यकर्ता ने उठकर नायब सरकार के कार्यों की तारीफ की तो मुख्यमंत्री ने भी मंच से संवाद करना शुरू कर दिया। यहां तक कि उन्होंने कहा कि दादा का मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमें समय-समय पर मिलता रहता है। ऐसे अनुभवी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा फिर से सरकार बनाने वाली है। इसी तरह मीडिया गैलरी के पीछे खड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने भी गैस सिलेंडर सस्ता मिलने की बात पर मुख्यमंत्री के नाम का जयकारा लगाया, तो मुख्यमंत्री ने उनसे भी संवाद कर महिला कार्यकर्ता का धन्यवाद किया।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X