कैथल | विधानसभा चुनावों में अभी किसी भी पार्टी ने कोई भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है लेकिन रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चुनावी बिसात बिछाते हुए कैथल में जनता का समर्थन व माहौल पुरजोर तरीके से अपने हक़ में कर लिया है। आए दिन रणदीप सिंह सुरजेवाला भाजपा क़ो झटके पर झटके दे रहे हैं। कल सुबह अग्रवाल युवा सभा के प्रधान प्रवीण जिंदल व हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता राजीव गुप्ता क़ो कांग्रेस पार्टी ज्वाईन करवाई तो शाम क़ो भाजपा के पूर्व पब्लिसिटी एडवाइजर रॉकी मित्तल ने किसान भवन पर रणदीप सिंह सुरजेवाला क़ो अपना समर्थन दिया।
भाजपा के पूर्व पब्लिसिटी एडवाइजर रॉकी मित्तल ने दिया रणदीप सुरजेवाला क़ो समर्थन
किसान भवन पर कांग्रेस सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन कर रॉकी मित्तल ने राहुल गांधी व रणदीप सुरजेवाला के समर्थन में गानों की लॉन्चिंग की। रॉकी मित्तल ने रणदीप सुरजेवाला क़ो विकास पुरुष की संज्ञा दी व इलाके व हरियाणा की तस्वीर बदलने के लिए रणदीप सुरजेवाला का साथ देने के लिए लोगों से अपील भी की। भाजपा की पोल खोलते हुए रॉकी मित्तल ने कहा कि भाजपा क़ो मुझसे ज्यादा कोई नहीं समझ सकता, 10 साल भाजपा की सेवा की लेकिन भाजपा की नीति व नियत सिर्फ जातियों क़ो लड़वाना और दंगे करवाने की है। मैं मोदी मोदी करता रहा लेकिन असल में मुझे आज सोधी आई है। रणदीप सुरजेवाला ने कैथल क़ो विकास के मामले में एक नई पहचान दी है। रणदीप सुरजेवाला का जब शासन था तो गुंडों की हिम्मत नहीं होती थी कि वो व्यापारियों से फिरौती मांग सके, लेकिन आज भाजपा राज में व्यापारी वर्ग असुरक्षित महसूस कर रहा है। कैथल की जनता का दुर्भाग्य है हमने एक ऐसे नेता क़ो कैथल का विधायक बना दिया जिसकी चलती ही नहीं। उन्होंने कहा कि नेता ऐसा चलो जिसकी चलती भी है और जिसके नाम का डंका हिंदुस्तान में भी बजता हो और वो नेता सिर्फ रणदीप सिंह सुरजेवाला ही है। रणदीप सुरजेवाला अबकी बार 50,000 वोटों से विजयी होने वाले हैं।
किसान भवन पर कांग्रेस सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन करके रॉकी मित्तल ने राहुल गांधी व रणदीप सुरजेवाला के चुनावी गानों की भी लॉन्चिंग की
रणदीप सुरजेवाला ने रॉकी मित्तल द्वारा समर्थन दिए हाने पर उनका स्वागत किया और पूरा मान सम्मान देने का भी वायदा किया। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा की नीति सिर्फ समाज क़ो बांटो और राज करो की नीति रही है। हरियाणा क़ो हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार आते ही हर वर्ग की प्रगति व उन्नति के कार्य किए जाएंगे।