Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में एक मुकाम पर जाकर रूकी कांग्रेस

Updated on Monday, August 26, 2024 12:54 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा का राजनीतिक पारा इस समय शिखर पर है। प्रदेश में जहां भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने का सपना देख रही है वहीं कांग्रेस दस साल का बनवास समाप्त करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। लोकसभा में दोनों दलों को पांच-पांच सीटों पर जीत हासिल हुई थी। हरियाणा में विपक्षी दल कांग्रेस की अगर बात की जाए तो कांग्रेस इस बार भी संगठन के बगैर ही चुनाव लड़ेगी।

आक्रामता छोड़ उपस्थिति दर्ज करवा रहा हुड्डा कैंप
कूल होकर कोल्डर वार लड़ रही सैलजा
भाजपा को नायाब बनाने की जुगत में नायब
अस्तित्व की लड़ाई लड़ेगी इनेलो, जजपा व आप


कांग्रेस की तरफ से नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बनाया हुआ है। हुड्डा इस चुनाव के माध्यम से अपने बेटे को चंडीगढ़ सचिवालय में बिठाना चाहते हैं। इसके लिए उनके पास यह आखिरी अवसर है। क्योंकि 2029 के चुनाव में जहां पूरा परिदृश्य बदला हुआ होगा वहीं प्रदेश में विधानसभा सीटों की संख्या 90 से बढक़र 126 तक पहुंचेगी। प्रदेश में राजनीतिक समीकरण कांग्रेस के पक्ष में होने के बावजूद हुड्डा ने कांग्रेस का ग्राफ एक मुकाम पर पहुंचाकर छोड़ दिया है।
चुनाव करीब होने के बावजूद हुड्डा कैंप की आक्रामकता गायब है लेकिन उपस्थिति कायम है। कुमारी सैलजा कूल होकर कोल्ड वार लड़ रही हैं। कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी समीकरण सैलजा के पक्ष में हैं। सैलजा के गोरिल्ला युद्ध से रणदीप सुरजेवाला जहां उनका समर्थन कर रहे हैं।
प्रदेश में यह भी प्रचारित किया जा रहा है कि बदले हुए हालातों में अगर जरूरत पड़ी तो तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवाने में कांग्रेस के कुछ विधायकों की भूमिका अहम हो सकती है। लोकसभा चुनाव परिणाम के अगले दिन हरियाणा में भाजपा की जो स्थिति थी वह अब नहीं है। भाजपा ने एकजुटता के साथ मेहनत करते हुए अपनी स्थिति में सुधार किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने करीब दो माह के कार्यकाल के दौरान घोषणाएं करने के साथ-साथ उनकी अधिसूचनाएं जारी करवाकर पुरानी परंपरा को तोडऩे का प्रयास किया है। लोगों में धीरे-धीरे भाजपा के प्रति नाराजगी और नकारात्मकता समाप्त हो रही है।
पिछले करीब दो दशक से हाशिए पर चल रही इनेलो की वर्तमान स्थिति कुछ ठीक नहीं है। प्रदेश के राजनीतिक माहौल में इनेलो कहीं फिट नहीं बैठ रही है। भाजपा और आईएनडीआईए गठबंधन इनेलो से दूरी बनाए हुए है। ऐसे में इनेलो इस बार भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए चुनाव में उतरेगी। इनेलो विधायक अभय चौटाला को अपने ही विधानसभा हलके में चुनौती मिल रही है।
साढे चार साल तक सत्ता में रहे दुष्यंत चौटाला फिर से जेजेपी को खड़ा करने की कवायद में लगे हुए हैं। एक के बाद एक दुष्यंत के विधायक उन्हें छोड़ रहे हैं। इसके बावजूद वह पार्टी को प्रदेश की राजनीति में खड़ा करने में लगे हुए हैं। इस चुनाव में जेजेपी पहले जैसी स्थिति में नहीं होगी। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा से सटे दिल्ली तथा पंजाब में भले ही सरकार बना ली हो लेकिन आप के लिए हरियाणा से चंडीगढ़ का फासला अभी दूर का है। प्रदेश के वर्तमान हालातों के अनुसार इनेलो,जेजेपी तथा आप यहां उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए चुनाव लड़ेंगे। कई सीटों पर यह दल नंबर एक की बजाए नंबर दो की लड़ाई लड़ते हुए दिखाई देंगे।

 

Readers' Comments
Swarnjitsingh khurana 6/24/2023 9:55:38 AM

The amount charged to residents only is injustice , If possible it should be equally divided in total flats built,shops, showrooms and residential plots of sectors wise. Thanks

Swarnjitsingh khurana 6/24/2023 9:54:13 AM

The amount charged to residents only is injustice , If possible it should be equally divided in total flats built,shops, showrooms and residential plots of sectors wise. Thanks

Harjeet Kaur 6/24/2023 12:43:55 AM

It should not be increased.it is wrong and injustice because plots have been allotted after long struggle 12years, under leadership of s. Sucha Singh ji in the meantime building materials cost increased many folds

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X