Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भाजपा ने बीसी को चुनाव से पहले सीएम बनाया फिर भी जनता ने लोकसभा में नकारा:कंबोज

Updated on Sunday, August 25, 2024 18:13 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक राकेश कंबोज ने निकट भविष्य में होने वाले चुनाव के दौरान कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला पार्टी हाईकमान लेगी। कांग्रेस पूरी तरह से संगठित होकर चुनाव लड़ रही है। इंद्री विधानसभा हलके से विधायक पद के लिए टिकट का आवेदन करने वाले राकेश कंबोज ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हालही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा समेत समूचे देश में दलित, पिछड़ा वर्ग तथा ओबीसी ने खुलकर कांग्रेस का समर्थन किया है।

इंद्री के पूर्व विधायक ने टिकट के लिए किया आवेदन
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही हों विधानसभा चुनाव


वर्ष 2005 में कांग्रेस की टिकट पर इंद्री से चुनाव जीत चुके राकेश कंबोज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दस वर्ष तक हरियाणा में दलितों, पिछड़ों तथा ओबीसी की अनदेखी की है। भाजपा को जब अपनी सत्ता खिसकती हुई नजर आई तो प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के नेता को मुख्यमंत्री बनाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। इसके बावजूद लोकसभा चुनाव में हरियाणा की जनता ने भाजपा को खारिज कर दिया।
वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लडक़र 47 हजार से अधिक वोट हासिल करने वाले राकेश कंबोज ने कहा कि हरियाणा में समूची कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान तथा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लडऩे जा रही है। उन्होंने कहा कि संभावित हार को देखते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव आगे सरकाने की मांग की है, जबकि हरियाणा में 90 प्रतिशत किसान, मजदूर, व्यापारी वर्ग के लोग रहते हैं। उनके लिए सरकारी छुट्टियों का कोई महत्व नहीं है। भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरपयोग करने की साजिश को अंजाम देने के लिए विधानसभा चुनाव एक अक्टूबर की बजाए आगे करवाना चाहती है। कांग्रेस पार्टी इसका डटकर विरोध करती है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X