Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कुरुक्षेत्र की धरती से दलितों को साधेगी बीजेपी

Updated on Sunday, August 25, 2024 18:10 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सोमवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने जा रहे दलित सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश के दलितों को जहां अपने समर्थन में लामबंद करेगी वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल फिर से हरियाणा की राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं। मनोहर लाल की प्रदेश में दोबारा से सक्रियता के कई मायने हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में फिर से सक्रिय होंगे मनोहर लाल
प्रदेश में टिकट आबंटन व प्रचार में होगी मनोहर की अहम भूमिका


विधानसभा चुनाव कार्यक्रम ऐलान के बाद बीजेपी उत्तरी हरियाणा में पहला बड़ा आयोजन करने जा रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी से दूर हुए दलितों को विधानसभा चुनाव से पहले दोबारा पार्टी के साथ जोड़ना है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल दलित व शोषितों को भाजपा में जुड़ने का टास्क लेकर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कुरुक्षेत्र के पिपली में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह में केंद्रीय ऊर्जा,आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे,जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम होंगे।
पिपली स्थित गुरु रविदास मेमोरियल स्थल पर आज होने वाले दलित सम्मेलन के जरिये बीजेपी ने दलितों को एकजुट करने की रणनीति तैयार की है। इस रणनीति को भाजपा नेता और मनोहर लाल के पूर्व चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर रहे सुदेश कटारिया अमलीजामा पहनाने की कवायद में जुटे हुए हैं। इस टीम में कटारिया के अलावा हरियाणा की तरफ से जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल, राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, विधायक सत्यप्रकाश जरावता और पूर्व सांसद अशोक तंवर कई माह से जनसंपर्क अभियान,दलित संगठनों व सभाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करके इस सम्मेलन में जुटने के लिए लामबंद कर रहे हैं।
सम्मेलन के संयोजक सुदेश कटारिया ने रविवार को चंडीगढ़ में जारी जानकारी में बताया कि प्रदेश के हर जिले में सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दलितों को दिया जा चुका है। सम्मेलन की खास बात यह होगी कि मनोहर लाल के समक्ष अंत्योदय परिवार (शोषित वर्ग) लोटा-जल हाथ में लेकर भाजपा की मजबूती का संकल्प लेंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X