Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

मतदान की तारीख आगे करने से भी नहीं टलेगी भाजपा की हार, मन बना चुके हैं लोग : दुष्यंत चौटाला

Updated on Saturday, August 24, 2024 20:01 PM IST

चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश में समय से पहले मतदान की घोषणा होने से भाजपा बुरी तरह से घबरा गई है और इसी के चलते बीजेपी मतदान की तारीख को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के दरबार पर पहुंच गई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा को इस चुनाव में हार का डर स्पष्ट सता रहा है, क्योंकि अब भाजपा का जनाधार प्रदेश में गिर चुका है और इसके चलते वह 20 सीट भी नहीं जीत पा रही। उन्होंने कहा कि हमें नहीं लगता कि मतदान की तारीख घोषित करने के बाद बीजेपी के इस पत्र पर आयोग विचार करेगा। वे शनिवार को जींद में पत्रकारों से रूबरू थे।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा की जनता के मन में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश है और एक अक्तूबर को हरियाणा की जनता अधिक से अधिक मतदान कर भाजपा के प्रति अपना रोष व्यक्त करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रदेश से सूपड़ा साफ होगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा से पहले कांग्रेस ने अपने दस वर्ष के शासन में प्रदेश को क्षेत्रवाद के हिसाब से बांटा, एक क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में सड़कों की बदहाली, नौकरियों में क्षेत्रवाद व भ्रष्टाचार से हर कोई वाकिफ है और प्रदेश की जनता कांग्रेस के शासन को कभी नहीं भूलेगी।

उचाना में चाहे पीएम मोदी और राहुल गांधी रैली कर ले, जीतेगी जेजेपी ही : दुष्यंत चौटाला

एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले चार वर्ष से पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह एक ही रट लगाए हुए थे कि दुष्यंत चौटाला उचाना से चुनाव नहीं लड़ेगा, लेकिन वह आज भी अपने उचाना में है और भविष्य में भी रहेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वह उचाना से चुनाव लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि चौधरी बीरेंद्र के परिवार को दुष्यंत के नाम का डर बना हुआ है। उचाना के संबंध में एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि इनेलो ही नहीं भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर आएं और कांग्रेस राहुल गांधी को भी उचाना में लाकर रैली कर ले, वह घबराने वाले नहीं हैं और उचाना में कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर जेजेपी ही चुनाव जीतेगी।

इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा चुनाव के संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अगले 36 दिन पूरी मेहनत करे। दुष्यंत चौटाला ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर इस बार भी जेजेपी विधानसभा में पिछली बार से ज्यादा विधायक लेकर पहुंचेगी और अपना अहम रोल अदा करेगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में जेजेपी के कार्यकर्ताओं का जोश पिछली बार की तरह लगातार बढ़ रहा है।

Readers' Comments
HARPREET Singh Aulakh 6/22/2023 9:01:40 PM

Employees protest is a good decision

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X