Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

दादरी के विधायक सोमबीर सांगवान ने दिया इस्तीफा

Updated on Saturday, August 24, 2024 20:01 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा एक और विधायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। स्पीकर ने इस इस्तीफे पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। शनिवार को दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश विधानसभा से अब तक सात विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में सोमबीर सांगवान ने चरखी दादरी से भाजपा उम्मीदवार बबीता फोगाट को हराया था।

लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का साथ छोडक़र कांग्रेस को समर्थन दिया था। सोमबीर सांगवान 2019 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में थे। वह चरखी दादरी से टिकट मांग रहे थे। भाजपा ने उनकी जगह बबीता फोगाट को टिकट दे दिया। इसके बाद वह भाजपा से बागी हो गए और निर्दलीय चुनाव लडक़र जीत हासिल की। भाजपा के सत्ता में आने पर उन्होंने सरकार को अपना समर्थन दे दिया। इसके बाद उन्हें हरियाणा पशुधन बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया।

जल्द कांग्रेस में शामिल होने का किया ऐलान, बबीता फोगाट को हराकर बीजेपी को दिया था समर्थन, स्पीकर बोले अगले सप्ताह लेंगे सभी इस्तीफों पर फैसला

किसान आंदोलन के चलते उन्होंने चेयरमैन पद छोड़ दिया। विधानसभा स्पीकर को इस्तीफा देने के बाद सोमबीर सांगवान ने जल्द कांग्रेस में शामिल होने के संकेत देते हुए कहा कि वह कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन करते हैं। प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। दादरी से विनेश फोगाट के चुनाव लडऩे की चर्चाओं पर सोमबीर सांगवान ने कहा कि अगर टिकट नहीं भी मिलता है तो भी कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहूंगा।

इसी दौरान हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कई विधायकों का इस्तीफा आ चुका है। उन्होंने बताया कि अभी तक सोमवीर सांगवान, जोगीराम सिहाग, अनूप धानक का इस्तीफा आ चुका है। रामनिवास सुरजा खेड़ा का इस्तीफा अभी तक विधानसभा सचिवालय में नहीं आया है। उनका इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन सभी इस्तीफों पर मंगलवार को फैसला लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X