Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कौशल कर्मियों को नीति बनाकर जॉब सिक्योरिटी देगी कांग्रेस : हुड्डा

Updated on Saturday, August 24, 2024 20:01 PM IST

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि  झूठ और बहकावे के अलावा भाजपा के पास हरियाणा में अब कुछ भी नहीं बचा है। इसलिए सत्ताधारी पार्टी कौशल निगम और भर्तियों के बारे में फर्जी वीडियो वायरल करके जनता को बरगला रही है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने हर मंच पर कौशल निगम के तहत हो रहे युवाओं के शोषण का मुद्दा उठाया है। क्योंकि कौशल निगम में युवाओं के लिए ना कोई जॉब सिक्योरिटी है, ना उन्हें उचित वेतन दिया जाता, ना कोई पद और पदोन्नति मिलती, ना कोई पेपर या मेरिट बनाई जाती और ना ही आरक्षण लागू किया जाता। हमेशा युवा के सिर पर काम से निकाले जाने की तलवार लटकती रहती है।

हुड्डा बोले : लटकी पड़ी भर्तियों को पूरा करेगी कांग्रेस सरकार, चयनित युवाओं को आते ही देगी ज्वाइनिंग

कांग्रेस ने ऐलान किया है कि कौशल निगम के तहत लगे कर्मियों को बाकायदा नीति बनाकर जॉब सिक्योरिटी दी जाएगी और उनके लिए बेहतर वेतन की व्यवस्था की जाएगी। मौजूदा कौशल कर्मियों को एडजस्ट करने के बाद भविष्य में ठेकेदारी वाली कच्ची भर्तियों की प्रथा को बंद किया जाएगा और खाली पड़े 2 लाख पदों पर पक्की भर्तियां होंगी। मौजूदा सरकार की लटकी पड़ी भर्तियों को भी कांग्रेस आते ही पूरा करेगी और चयनित युवाओं को बिना देरी के जॉइनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही कांग्रेस सरकार तुरंत 1 लाख नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू करेगी। इसलिए युवा अभी से पेपर की तैयारी जारी रखें, क्योंकि एक साल के भीतर 1 लाख भर्तियां हो जाएंगी। भर्तियां पूरी तरह पेपर और योग्यता के आधार पर होंगी। पेपर लीक और भर्ती माफिया का जड़ से खात्मा किया जाएगा। ये तमाम कार्य बाकायदा पार्टी के घोषणापत्र में भी शामिल किए जाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि  झूठ और बहकावे के अलावा भाजपा के पास हरियाणा में अब कुछ भी नहीं बचा है। इसलिए सत्ताधारी पार्टी कौशल निगम और भर्तियों के बारे में फर्जी वीडियो वायरल करके जनता को बरगला रही है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने हर मंच पर कौशल निगम के तहत हो रहे युवाओं के शोषण का मुद्दा उठाया है। क्योंकि कौशल निगम में युवाओं के लिए ना कोई जॉब सिक्योरिटी है, ना उन्हें उचित वेतन दिया जाता, ना कोई पद और पदोन्नति मिलती, ना कोई पेपर या मेरिट बनाई जाती और ना ही आरक्षण लागू किया जाता। हमेशा युवा के सिर पर काम से निकाले जाने की तलवार लटकती रहती है। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि कौशल निगम के तहत लगे कर्मियों को बाकायदा नीति बनाकर जॉब सिक्योरिटी दी जाएगी और उनके लिए बेहतर वेतन की व्यवस्था की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X