Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भाजपा के बूथ कार्यकर्ता चुनाव में योद्धा बनकर कार्य करते हैं : बिप्लब देब

Updated on Saturday, August 24, 2024 18:35 PM IST

चंडीगढ़। दो दिन के गुरुग्राम प्रवास पर पहुंचे हरियाणा विधानसभा चुनाव सह प्रभारी एवं सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि भाजपा के बूथ कार्यकर्ता चुनाव में योद्धा बनकर कार्य करते हैं और उनके इसी कौशल की वजह से हम हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।  देब ने कहा कि भाजपा के दस साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित हैं।

शनिवार को बिप्लब देब प्रवास के पहले दिन नवीन मंडल के बूथ नंबर 139, डूंडाहेड़ा मंडल के बूथ नंबर 89, 90, 91, 92  और बादशाहपुर मंडल के बूथ नंबर 292 पर पहुंचे।  देब ने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की और बूथ कार्यकर्ताओं के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान बिप्लब देब ने लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार और हरियाणा की नायब सरकार के जन हितैषी कार्यों एवं योजनाओं के बारे में अवगत कराया और विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने का आग्रह किया।

बिप्लब देब प्रवास के पहले दिन नवीन मंडल के बूथ नंबर 139, डूंडाहेड़ा मंडल के बूथ नंबर 89,90, 91, 92 और बादशाहपुर मंडल के बूथ नंबर 292 पर की चाय पर चर्चा व लोगों से मुलाकात

बिप्लब देब ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ पर कमल खिलाने के लक्ष्य को लेकर आप सभी लोग जुट जाएं। बूथ-बूथ पर कमल खिलाकर तीसरी बार हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की जीत का आधार बनता है, इसलिए बिना थके और बिना रूके भाजपा की जीत के लिए काम करें।

जनसंपर्क अभियान के दौरान बिप्लब ने मौजूद ग्रामीणों व अन्य लोगों से कहा कि भाजपा बिना भेदभाव किए सभी समान रूप से सभी का विकास करने वाली पाटी है। हरियाणा के युवाओं का भविष्य भाजपा में ही सुरक्षित है। भाजपा ने किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करके सशक्त बनाने का काम किया है।

कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार भी बनेगी भाजपा सरकार : बिप्लब देब

 देब ने लोगों को कांग्रेस की असलियत के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य झूठ बोलकर सत्ता हासिल करना है। झूठ और भय दिखाकर वोट हड़पने की कांग्रेस की पुरानी फितरत है। कांग्रेस के समय बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ता था। भ्रष्टाचार के कारण योग्य युवाओं की ना नौकरी लगती थी और ना ही जनता के कोई दूसरे काम हो पाते थे

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X