Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

लोटा-जल हाथ में लेकर भाजपा के समर्थन का संकल्प लेंगे दलित

Updated on Friday, August 23, 2024 19:38 PM IST

चंडीगढ़। महाभारत की धरा कुरुक्षेत्र से केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के समक्ष दलित वर्ग लोटा-जल हाथ में लेकर भाजपा के समर्थन का संकल्प लेगा। 26 अगस्त को पिपली स्थित गुरु रविदास मैमोरियल स्थल पर मनोहर लाल विपक्षी दलों को मात देने के लिए नई राजनीति बिसात भी तैयार करेंगे। राज्य स्तरीय दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह के जरिये भाजपा न केवल दलितों को साध कर तीसरी बार हैट्रिक का संदेश देगी, बल्कि शोषित वर्ग भी एकजुटता की हुंकार भरेगा।

 26 को पिपली में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय दलित स्वाभिमान सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर 

कुरुक्षेत्र की धरा पर आयोजित होने वाले दलित सम्मान समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। भाजपा नेता और मनोहर लाल के करीबी माने जाने वाले सुदेश कटारिया खुद तैयारियों का जिम्मा संभाले हुए हैं। यही नहीं दलित सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान भी चला रहे हैं। सभी 22 जिलों में जिला स्तरीय सम्मेलों के जरिये दलित समाज को राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचने का न्यौता दिया जा चुका है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र जिले की चारों विधानसभाओं के साथ गांवों में जनसंपर्क अभियान जारी है।

मनोहर संकल्प को अंत्योदय परिवार करेंगे साकार

भाजपा नेता सुदेश कटारिया का कहना है कि मनोहर लाल ने बतौर मुख्यमंत्री दलित वर्ग को उत्थान के लिए बतौर अंत्योदय उत्थान की शुरुआत की। नई पहल को अमलीजामा पहनाना चुनौती भरा जरूर था, लेकिन मनोहर के सुशासन मिशन से यह संभव हो पाया है। अब अंत्योदय परिवार मनोहर संकल्प यानी प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के सपने को साकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राज्य स्तरीय समारोह में महिलाएं लोटा-जल हाथ में लेकर मनोहर लाल के समक्ष संकल्पित होंगी कि दलित वर्ग भाजपा के साथ है, क्योंकि भाजपा के शासन काल में दलितों को दंबगई से मुक्ति मिली है। इसके साथ ही उनका सम्मान से जीवन जीने का सपना भी साकार हुआ है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और अर्जुन मेघवाल के साथ दुष्यंत गौतम करेंगे शिरकत

राज्य स्तरीय दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह का जिम्मा संभाल रहे सुदेश कटारिया ने बताया कि सम्मेलन में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि होंगे, जबकि राजस्थान के बड़े दलित नेता और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शिरकत करेंगे। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। कटारिया का कहना है कि कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाला दलित सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। दलितों को केवल राजनीतिक दलों ने वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है, लेकिन मनोहर लाल के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में जो सम्मान दलितों को मिला है, उसका ऋण चुकता करने के लिए दलित कांग्रेस को वोट की चोट से जवाब देने का संकल्प लेंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X