Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में धुआंधार बल्लेबाजी के लिए तैयार भाजपा परिवार

Updated on Friday, August 23, 2024 19:38 PM IST

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी परिवार हरियाणा में धुआंधार बल्लेबाजी के लिए तैयार है। महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हरियाणा में डबल इंजन की सरकार की उपब्धियों का प्रचार करने के साथ-साथ विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर भी प्रहार करेंगे। रविवार को इस महाजनसंपर्क अभियान की शुरूआत 20 हजार बूथों पर चुनाव कार्यालय खोलने के साथ होगी।

सरकार की योजनाओं का प्रचार और विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर होगा प्रहार

 

 

हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। मात्र 38 दिन बाकी हैं। प्रचार थमने तक यानी 36 दिनों में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में घर-घर तक दस्तक देगी। पहले से ही तैयार एवं प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की फौज के साथ कमांडर की भूमिका में पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनाव पर मंथन भी कर रहे हैं। सदैव चुनावी मोड में रहने वाला भाजपा संगठन इस बात के लिए आश्वस्त है कि हरियाणा की जनता उन्हें सत्ता में फिर से लेकर आ रही है। इस उत्साह और विश्वास के पीछे का कारण है भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा की जनता के हित में किए गए काम और निर्णय।

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता तक रहेंगे बूथों पर

हरियाणा के इतिहास में चुनाव की दृष्टि से 25 अगस्त को चलने वाला भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान ऐतिहासिक होगा। 20 हजार बूथों पर कार्यालय खोलने के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सभी मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता बूथों पर संपर्क करेंगे और बूथों पर होने वाली सभी गतिविधियों की फोटो व वीडियो पार्टी के पोर्टल पर अपलोड भी करेंगे।

अपने 10 साल के सुशासन की उपलब्धियां और कांग्रेस के 10 साल के कुशासन को जनता के सामने रखेंगे

बूथ जीता, चुनाव जीता मंत्र को आत्मसात करते हुए सभी नेता और कार्यकर्ता भाजपा के 10 साल के सुशासन की उपलब्धियां और कांग्रेस के 10 साल के कुशासन को जनता के सामने रखेंगे। कांग्रेस की नाकामियों की चर्चा भी की जाएगी साथ ही यह भी बताया जाएगा कि कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार के कारण योग्य युवाओं को किनारे कर भाई-भतीजावाद और परिवार के लोगों को आगे बढाया जाता था।

रविवार को 20 हजार बूथों पर कार्यालय के शुभारंभ के साथ शुरू होगा महाजनसम्पर्क अभियान, बूथों पर होगी भाजपा के सुशासन और कांग्रेस के कुशासन पर चर्चा

मूलभूत सुविधाओं, बिजली, पानी को लेकर 2014 से पहले किस तरह आंदोलन होते थे उन दिनों की याद भी भाजपा नेता जनता के बीच लोगों को कराएंगे। बूथ चलो अभियान का मुख्य लक्ष्य भाजपा सरकार की 10 साल की उपलब्धियों के साथ नायब सरकार की घोणणाओं की भी जानकारी देना है।

हर बूथ पर कमल खिलाना भाजपा का लक्ष्य

हर बूथ पर कमल खिलाने के लिए भाजपा हर बूथ पर लोगों से जुड़ेगी। सटीक रणनीति के तहत दो दिनों में लाखों मतदाताओं के पास पहुंचकर भाजपा के नेता नायब सरकार की उपलब्धियां बताएंगे और कांग्रेस की झूठ की राजनीति की पोल भी खोलेंगे। इस अभियान के अंतर्गत भाजपा का लक्ष्य लोगों की समस्याओं और उनके समाधान पर भी होगा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X