Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

एमएसपी पर अपनी घोषणा से मुकरने के खिलाफ़ आफताब अहमद ने मुख्यमंत्री को घेरा

Updated on Friday, August 23, 2024 17:57 PM IST

चंडीगढ़ | विधानसभा चुनाव से पहले एमएसपी पर अपनी घोषणा से 'मुकरी' बीजेपी सरकार पर विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल उप-नेता चौधरी आफताब अहमद ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने बीजेपी को किसान विरोधी करार दिया है। सीएम नायब स‍िंह सैनी ने सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने के ल‍िए क‍िसानों से वादा क‍िया था लेक‍िन अब सरकार उसे पूरा करते हुए नजर नहीं आ रही है। सीजन 2024-25 में राज्य सरकार एमएसपी पर धान, बाजरा, मक्का, मूंग, मूंगफली, तिल, अरहर और उड़द की ही खरीद करने का एलान क‍िया है। जबकि कपास को इस साल एमएसपी पर खरीद के लिए शामिल नहीं किया गया है।

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि प्रदेश में कपास, की खेती होती है, लेक‍िन उसे खरीदने की बात नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के खिलाफ है और किसान आंदोलन का बदला ले रही है, पहले 750 किसानों की शहादत हुई और अब उनकी फसलों को सही दामों पर खरीदने में भी नकारात्मक कार्य कर रही है।

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि प्रदेश में किसानों की आय दुगुनी करने का वायदा बीजेपी सरकार ने किया था लेकिन आय तो दूर उनकी लागत दुगुनी हो गई है। समय पर किसान को सिंचाई का पानी, बिजली, खाद, बीज नहीं मिलता और अब फसल खरीद की आना कानी कर रही है।

विधायक आफताब अहमद ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि गरीब, अशिक्षित किसानों को तंग करने के लिए पोर्टलों में उलझा रखा है बजाय उनकी समस्याओं को सुलझाने के। बता दें कि ज‍िन क‍िसानों को फसलों की उपज को एमएसपी पर बेचना है उन्हें मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रज‍िस्टर्ड होना अनिवार्य है। रज‍िस्ट्रेशन के ब‍िना सरकारी खरीद नहीं होगी। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि सभी मंड‍ियों में मूलभूत सुविधाएं जैसे कि हेल्पडेस्क, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे और इलेक्ट्रोनिक वेटब्रिज की व्यवस्था सरकार को दुरुस्त करनी चाहिए।

विधायक आफताब अहमद ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्यों बीजेपी अपनी घोषणाओं से भाग जाती है और उन्हें जुमला बताकर अपना पीछा छुटाने का प्रयास करती है। दरअसल बीजेपी सरकार किसानों को विरोधी और अंबानी अदानी हितैषी है और ऐसी परियोजनाएं बनाती है जिससे लाभ बड़े उद्योगपति दोस्तों को हो और किसान परेशान होता रहे। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि सरकार पूरी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दे अन्यथा कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों को सभी सुविधाएं प्राथमिकता पर उपलब्ध कराने का काम करेगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X