सूरज रोहिल्ला, गाजियाबाद । रक्षा बंधन के पावन पर्व पर डॉ निधि वर्मा ने अपने लड्डू गोपाल को राखी को बांधकर इस दिन की शुरुवात की । डॉ निधि वर्मा ने अपने भाई वीरेंद्र वर्मा को राखी बांधते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की और कहा कि रक्षा बंधन सिर्फ एक पर्व तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भाई और बहन के बीच असिमित प्यार का प्रतीक है, जो कि इस संबंध को और गहरा करता है । आपको मेरे भाई के रूप में पाना मेरे लिए एक आशीर्वाद है । डॉ निधि वर्मा के भाई वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि मेरी बड़ी बहन मेरे लिए गुरु समान है जिन्होंने मेरे हर दुख सुख में मेरा साथ दिया है, ऐसी बहन सबको मिले । हमारा रिश्ता हंसी, झगड़े, रहस्य और अंतहीन प्यार का मिश्रण है ।