Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गठबंधन को लेकर भ्रम न फैलाएं दुष्यंत चौटाला,जजपा के साथ गठबंधन की कोई बातचीत नहीं : संदीप पाठक

Updated on Thursday, August 22, 2024 18:13 PM IST

फतेहाबाद | आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने वीरवार को सुबह फतेहाबाद में सिरसा व हिसार लोकसभा और शाम को भिवानी में भिवानी-महेंद्रगढ़ व रोहतक लोकसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे। डॉ. संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब पंजाब में चुनाव थे तो पार्टी बहुत बढ़ गई थी और सभी वालंटियर्स चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन सीटें केवल 117 थी। जब टिकट का बंटवारा हुआ तो किसी ने एक शब्द नहीं बोला कि हमें टिकट नहीं मिली हम घर बैठेंगे। उसके बाद पार्टी ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई, नतीजे आते ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी। अमृतसर में रेहड़ी पटरी पर सब्जी बेचने वाले को पूरी मार्केट का चेयरमैन बनाया। आम आदमी पार्टी ने मेरे जैसे साधारण व्यक्ति को सांसद बनाया।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि आम आदमी पार्टी डोर टू डोर गारंटी अभियान शुरू कर रही है। इस अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाएंगे, अरविंद केजरीवाल की गारंटी के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे और उनको आहवान करेंगे कि इस बार बदलाव के लिए वोट करें। यदि हम किसी भी गांव के 10 लोगों से बात करें तो यही निकल कर आता है कि जब तक आप बच्चों को शिक्षित नहीं करोगे तब तक वो आगे नहीं बढ़ेंगे। स्वास्थ्य और बेरोजगारी की समस्या, किसानों से संबंधित समस्याएं और महिलाओं के मान सम्मान की समस्याएं सामने आती हैं। जब तक उनको चार पैसे नहीं दोगे तो महिलाएं मजबूत कैसे होंगी। ये जनता की अधारभूत जरूरतें हैं जो अभी तक पूरी हो जानी चाहिए थी। यदि हम आजादी के 78 साल बाद भी स्कूल, अस्पताल और सड़क की बात कर रहे हैं तो इसका मतलब पीछे कुछ तो गड़बड़ रही है।

बीजेपी खुद अपने कार्यकाल से संतुष्ठ नहीं, इसलिए आखिरी साल में खट्‌टर को मुख्यमंत्री पद से हटाया

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बहुत जल्द उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। जजपा से गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता जजपा किस पार्टी से गठबंधन कर रही है। मैं दुष्यंत चौटाला को कहना चाहता हूं कि गठबंधन को लेकर भ्रम ना फैलाएं। जजपा के साथ गठबंधन को लेकर कोई भी बातचीत नहीं चल रही है। बीजेपी खुद अपने कार्यकाल को पॉजिटिव तरीके से नहीं देख रही है। यदि बीजेपी अपने मुख्यमंत्री से संतुष्ट होती तो आखिरी साल में खट्‌टर साहब को क्यों हटाते? बीजेपी खुद जानती है कि उन्होंने काम नहीं किया। जनता बीजेपी का नकार चुकी है। इस बार हरियाणा के नतीजे स्पष्ट कर देंगे कि बीजेपी का बोरिया बिस्तर बांध कर जाने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में हर कार्यकर्ता बड़ा नेता है। कोई भी अन्य पार्टी से आए तो अच्छे लोगों का स्वागत है। किसी भी पार्टी के बढ़ने का पैरामीटर ये है कि उनकी कितने गांव में कितनी बड़ी टीम है। आज हर गांव में आम आदमी पार्टी की टीम है। आम आदमी पार्टी का जितना बड़ा संगठन है और जितना सुचारू रुप से चल रहा है, किसी भी दूसरी पार्टी के लिए इतना बड़ा संगठन चलाना आसान नहीं है। बीजेपी के आधे से ज्यादा पन्ना प्रमुख तो फर्जी हैं। हमने भी उनसे बात की है उनको पता ही नहीं कि किस पन्ने में उनका नाम है। इस बार इनके ही पन्ना प्रमुख कह रहे हैं कि बदलाव चाहिए।

छह महीने में दूसरी सरकार को गिराने का जेपी दलाल का बयान अशोभनीय

उन्होंने कहा कि जिसको जनता कहती है आम आदमी पार्टी उसको टिकट देती है। हमें अरविंद केजरीवाल से मिलने नहीं दिया जाता। बीजेपी अरविंद केजरीवाल से डरी हुई है डरे हुए लोग औच्छी हरकतें करते हैं। जनता और मीडिया का ध्यान इस पर होना चाहिए कि सभी राजनीतिक पार्टियों को मुद्दे पर खींचकर लेकर आएं। उनसे पूछना चाहिए कि पिछले 10 सालों में उन्होंने क्या किया? उन्होंने स्कूल, अस्पताल, बेरोजगारी और महिलाओं के सम्मान के लिए क्या किया?

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X