पंचकूला ,23 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) 12 नवंबर को होने वाले अग्रवाल वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अग्रवाल विकास ट्रस्ट पंचकूला के प्रधान सत्यनारायण गुप्ता ने पूरी ताकत झोंक दी है। वे पूरे प्रदेश में समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कर रहे है। सत्यनारायण गुप्ता ने सोमवार को बरवाला, रायपुररानी, बराड़ा, नारायणगढ़ सहित अन्य जगहों पर अग्रवाल वैश्य समाज के पदाधिकारियों की मीटिंग ली। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। इसमें अग्रवाल वैश्य सभा रायपुररानी के पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि वे पंचकूला में 12 नवंबर को होने जा रहे अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन में बढ़-चढ़कर के भाग लेंगे और साथ में शादी के लायक लड़के-लड़कियों के फार्म भी भरवाकर भेजेंगे। मौके पर अग्रवाल वैश्य सभा के प्रधान राज अग्रवाल, श्याम मगंला, राकेश सिंगला, सचिन जैन, अग्रवाल विकास ट्रस्ट के महामंत्री अशोक गुप्ता, राकेश गोयल उपस्थित थे। इससे पूर्व रामगढ़, बरवाला के अग्रवाल वैश्य समाज के लोगों से मिलकर 12 नवंबर को ज्यादा से ज्यादा की संख्या में पहुचने व अग्रवाल वैश्य समाज के बच्चों के फार्म भरवाने के लिए आग्रह किया।