Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

दादूपुर नलवी नहर पर गरमाई राजनीति

Updated on Friday, October 06, 2017 20:23 PM IST

चंडीगढ़,06 अक्तूबर (न्यूज अपडेट इंडिया ) । हरियाणा सरकार द्वारा दादूपुर नलवी नहर को डीनोटीफाई किए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। हरियाणा सरकार जहां विभिन्न कथित किसान संगठनों के माध्यम से अपने फैसले को जायज ठहराने में जुटी हुई है वहीं विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। दादूपुर में धरना दिए जाने के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऐलान कर दिया कि कांग्रेस की सरकार के सत्ता में आते ही फिर से दादूपुर नलवी नहर की खुदाई करवाई जाएगी।(SUBHEAD)
हुड्डा ने बीजेपी सरकार को नहर पाट सरकार करार देते हुए कहा कि पूरे देश में हरियाणा की बीजेपी पहली ऐसी सरकार है जो खुदी हुई नहर को पाट रही है। उन्होंने कहा कि नहर पर 300 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं और 70 फीसदी काम उनके कार्यकाल में पूरा हो गया था। यह नहर पर्मानेंट कैनाल नहीं बल्कि यमुना नदी के सरप्लस पानी और बारिश का पानी ऐसे इलाकों में पहुंचाने के लिए बनाई गई थी जहां जमीनी पानी का स्तर काफी नीचे है। 80 के दशक में नहर बनाने की योजना बनी थी और उनकी सरकार ने इस पर काफी काम किया और जब नहर में पानी गया तो कई जगह जमीनी पानी का स्तर 30-40 फुट ऊपर आया था। लेकिन, सरकार का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण तुगलकी फैसला है। सरकार गैरकानूनी फैसला कर रही है।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट के लिए ली गई जमीन के लिए मुआवजा देना पड़ता है लेकिन, बीजेपी सरकार उलटा किसानों से पैसे मांग रही है। उन्होंने कहा कि इस नहर से 200 से ऊपर गांवों के लाखों लोगों को नहर का लाभ पहुंचना था। इस लिए सरकार को तुरंत अपना फैसला वापस लेना चाहिए। 
उधर हरियाणा विधानसभा के विपक्षी दल इनेलो का एक प्रतिनिधिमंडल अभय चौटाला की अगुवाई में राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से मिला। इनेलो ने एक ज्ञापन देते हुए दादुपुर-नलवी सिंचाई परियोजना को रद्द करने और सरकार का फैसला वापस लिए जाने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि दक्षिण हरियाणा जल संसाधन के मामले में पहले ही ‘डार्कजोन’ में घोषित किया जा चुका है और उत्तर हरियाणा, जिसमें यमुनानगर, अम्बाला और कुरुक्षेत्र जिले भी शामिल हैं वह इस विषय में ‘क्रिटिकल जोन’ घोषित किया जा चुका है। इसी कारण दादुपुर-नलवी सिंचाई परियोजना इन जिलों के लिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि इससे न केवल 2.25 लाख एकड़ भूमि की सिंचाई संभव होनी थी बल्कि उससे उस समूचे क्षेत्र के भू-जल स्तर पर भी अनुकूल प्रभाव पडऩा था। 
ज्ञापन में गया कि वर्ष 2005 में सरकार बदलने के बाद इस परियोजना को फिर भुला दिया था। ज्ञापन में कहा गया कि यह देखते हुए कि दक्षिण हरियाणा पहले ही डार्कजोन घोषित किया जा चुका है और उत्तर हरियाणा उस दिशा में बड़ी तेजी से बढ़ रहा है तो यदि सरकार द्वारा भू-जल स्तर में वृद्धि करने के सार्थक प्रयास न किए गए तो हरियाणा जिसकी अपनी विशिष्ठ पहचान उसकी उत्तम खेती और दूध और घी से बनती थी वह शीघ्र ही बंजर भूमि में बदल जाएगा। इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार का यह नैतिक और संवैधानिक कर्तव्य है कि वह ऐसे सार्थक कदम उठाए जिससे प्रदेश को इस संकट से बचाया जा सके।








Readers' Comments
RUPINDER SINGH 4/5/2023 2:48:42 PM

Good honest Punjabi media... rabb trakkiya dewe

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X