Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की ‘नॉन स्टॉप अत्याचार हुए’के पोस्टर पर गरजना, अनजान विपक्ष को दी चुनौती

Updated on Tuesday, August 20, 2024 16:13 PM IST

चण्डीगढ | हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने अनजान विपक्ष पर गरजते हुए कहा कि इनमें हिम्मत नहीं है कि सामने आकर बात करें, क्योंकि सामने आकर बात करेंगें तो इनका हिसाब भी खोला जाएगा, इनको बताया जाएगा कि तुम्हारे राज में कितने-कितने जुल्म हुए और क्या-क्या किया गया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि तुम्हारी मां ने दूध पिलाया है तो अपने नाम से छापो, फिर हम बताएंगें कि तुमने क्या-क्या किया, कहां-कहां गोली चलाई, कहां-कहां लाठीचार्ज किया, सब कुछ बताएंगे, हम खामोश क्यों रहेंगें। विज ने कहा कि तुम्हारे में दम नहीं है छुपके-छुपके कर रहे हो, मरी हुई कौम हो, दम है तो नाम से छापो, आओ सामने मैदान में, हम खडे हैं और बताएंगें तथा जनता फैसला करेगी।

विज आज चण्डीगढ में ‘म्हारा हरियाणा- नॉन स्टॉप हरियाणा’ अभियान के संबंध में किसी अनजान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो लगाकर ‘पिछले दस सालों में 14 हजार बलात्कार हुए, नॉन स्टॉप अत्याचार हुए’ का पोस्टर लगाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब का दे रहे थे।

कांग्रेस हमेशा झूठ के सहारे लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती आई : विज

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ के सहारे लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती आई है और इस चुनाव में भी लोगों को ओबीसी के नाम पर गुमराह किया है लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढती। लोगों को समझ आ गई है और सब कुछ स्पष्ट लोगों के सामने है।

भाजपा भारतीयता की राजनीति करती है : विज

विधानसभा चुनाव में जाट बनाम नॉन-जाट की राजनीति के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जातपात की राजनीति नहीं करती है क्योंकि हमें आजतक यह नहीं सिखाया गया है। हमारी पार्टी में जात की बात करने वाले को उठाकर बाहर फेंक दिया जाता हैं। मैंने आज तक कम से कम यह राजनीति नहीं सुनी है और मुझे यह भी नहीं पता है कि मेरे कार्यकर्ता किस जात से है। उन्होंने कहा कि हम जातपात की राजनीति नहीं करते हैं और हम भारतीयता की राजनीति करते हैं, हम हिन्दूस्तानी की राजनीति करते है।

कांग्रेस के डीएनए में देश को टुकडे टुकडे में बांटना शामिल है : विज

उन्होंने पत्रकारों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि कांग्रेस के डीएनए में इस देश को टुकडे टुकडे में बांटना शामिल है। आप इनका पूरा इतिहास देखो, पहले इन्होंने (कांग्रेस) को हिन्दू और मुसलमान के रूप में देश को 1947 में बांटा और दस लाख लोगों की हत्या करवाई। उन्होंने कहा कि आजादी के एजेंडे में कहीं भी देश के बंटवारे की बात नहीं थी और इन्होंने (कांग्रेस) देश को बंटवाया तथा लोगों को मरवाया और बेघर करवाया। उन्हांेने कहा कि राहुल गांधी जी अब लोगों को जातियों को बंटवाना चाहते हैं और रोज कहते हैं, कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए। इनकी (कांग्रेस) अब यह योजना है कि गली-मोहल्ले में लडाई हो, पडौसी-पडौसी आपस मंे लडें। ये लोगों को कटवाने-मरवाने के लिए योजनाएं बनाते रहते हैं और यह कांग्रेस के खून में हैं।

कांग्रेस टुकडो-टुकडो में बंटी हुई है और टुकडों-टुकडों में ही बंट जाएगी : विज

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेताओं की अपनी-अपनी दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस टुकडो-टुकडो में बंटी हुई है और टुकडों-टुकडों में ही बंट जाएगी। कांग्रेस नाम की कोई पार्टी नहीं है और हर आदमी अलग-अलग दावे पेश कर रहा है। हुडडा जी सूरजेवाला के बारे में कुछ कर रहे हैं, तो सूरजेवाला जी हुडडा जी के बारे में कुछ कह रहे हैं। सूरजेवाला ने हुडडा जी को मिठा कहा है, तो कैसे मिठा कहा है, या तो चखकर देखा होगा क्योंकि ऐसे तो कोई बता नहीं सकता कि मिठा या कडवा है।

चुनाव आयोग को इनकी (कांग्रेस) मान्यता रदद करनी चाहिए : विज

 उन्हांने कहा कि ये कांग्रेस के नेता कागज की नाव बनाकर दरिया पार करना चाहते हैं। कागज की नाव से दरिया पार नहीं किया जा सकता है और ये बीच में ही डूबेंगें। जब कांग्रेस पार्टी ही नहीं हैं और इनके चुनाव नहीं हुए और संगठन नहीं हैं। ये तो कुनबे और गैंग हैं चुनाव आने पर सरकार को लूटने के लिए इकटठे हो जाते हैं बल्कि चुनाव आयोग को इनकी मान्यता रदद करनी चाहिए। जिस पार्टी के अंदर प्रजातंत्र नहीं है वो देश के प्रजातंत्र की रक्षा कैसे कर सकती है। आदर्श आचार संहिता के जल्द लगने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव जल्दी हो जाए, यह ठीक है, अच्छा है क्योंकि इंतजार करना मुश्किल होता है।

भाजपा का कोई भी बागी नहीं है : विज

जेजेपी पार्टी की नजर अन्य पार्टी के बागियों पर है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस में क्या होगा, ये तो भगवान भी नहीं जानता। लेकिन भाजपा का कोई भी बागी नहीं है। भाजपा में सब विचारधारा के कारण लोग जुडे हुए हैं। धूप हो या छाव, गर्मी हो या सर्दी, हमारे लोग जुडे रहते हैं क्योंकि हम विचारधारा के कारण जुडे हुए हैं। हमारे लोग हर हाल में पार्टी के साथ जुडे रहते हैं और ऐसे नहीं हैं कि सरकार आ गई तो जुड जाओ और चली गई तो भाग जाआ।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X