Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

रक्षाबंधन पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बहनों को दिया महिला सुरक्षा का वचन

Updated on Monday, August 19, 2024 17:37 PM IST

चंडीगढ़ । प्रदेश में भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल रही है और महिलाओं के विरुद्ध अपराध नॉनस्टॉप हो गया है। खुद सरकारी आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध में हरियाणा आज देश में पहले नंबर पर है। हर रोज 5 महिलाओं के साथ रेप व 13 अपहरण के केस सामने आते हैं और रोज 46 महिलाओं के साथ कोई ना कोई अपराध होता है। एसपीआई की रिपोर्ट में भी हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य घोषित किया गया है। बीजेपी सरकार की अनदेखी के चलते आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, मिड-डे-मील वर्कर और नर्सिंग स्टाफ समेत हजारों महिला कर्मचारियों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। इसलिए कांग्रेस और महिलाओं के लिए इस बार का विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि महिलाओं के मान-सम्मान की सुरक्षा का चुनाव बन चुका है। यह कहना है नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का।

आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हुड्डा महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। हमेशा की तरह पूरे हरियाणा से महिलाओं ने हुड्डा के लिए राखी भेजी। विधायक गीता भुक्कल व शकुंतला खटक ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को राखी बांधकर यह त्यौहार मनाया।

इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वादा किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। अपराध और बदमाशों का प्रदेश से सफाया किया जाएगा। महंगाई कम करने के लिए रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा और 300 यूनिट बिजली मुफ्त होगी। सरकारी नौकरियों में बैकलॉग को पूरा किया जाएगा और सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा।

हुड्डा ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवालिया पिट चुका है। अपराध बढ़ने के पीछे एक बड़ा कारण प्रदेश के युवाओं का नशे के दलदल में जाना भी है। प्रदेश सरकार ड्रग माफिया को पकड़ने की बजाय संरक्षण दे रही है। स्कूलों को बंद करके हर गांव, गली और मोहल्ले में शराब के ठेके खोले जा रहे हैं। बढ़ते नशे का सबसे बड़ा खामियाजा घरों में माता-बहनों को भुगतना पड़ रहा है। मांएं अपने युवा बच्चों को आंखों के सामने दम तोड़ते देख रही हैं और महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं।

कांग्रेस सरकार बनने पर अपराध पर कसेगी नकेल, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित माहौल, पूरा सम्मान : हुड्डा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बहनों से वादा किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर नशे के कारोबार पर अंकुश लगाया जाएगा। कांग्रेस युवाओं को नशेड़ी नहीं बल्कि खिलाड़ी बनने की दिशा में काम करेगी। जबकि भाजपा ना आम महिलाओं को सुरक्षा दे पाई और ना ही देश का नाम रोशन करने वाली पहलवान बेटियों को न्याय दे पाई। चाहे महिला पहलवानों का मुद्दा हो या फिर महिला कोच का, बीजेपी हर जगह आरोपियों के पक्ष में ही खड़ी नजर आती है।

भाजपा सरकार में आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, मिड-डे-मील वर्कर और नर्सिंग स्टाफ समेत हजारों महिला कर्मचारियों के साथ भी अन्याय किया। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर इन महिला कर्मचारियों की मांगों का समाधान करवाया जाएगा।

कॉंग्रेस हमेशा से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए वचनबद्ध रही है। कांग्रेस सरकार के समय में शिक्षकों की भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। साथ ही महिला सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भर्ती में महिलाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। प्रदेश में पहली महिला यूनिवर्सिटी भी गोहाना में कॉंग्रेस ने बनाई थी। रक्षाबंधन पर बहनों और बच्चों के लिए मुफ्त बस यात्रा कांग्रेस ने ही शुरू करवाई थी। बेटियों के उत्थान के लिए लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना, गरीब बेटियों की शादी में 51000 शगुन देने, और महिला के लिए अलग राज्यस्तरीय पुरस्कार की शुरुआत भी कांग्रेस ने ही की थी। आने वाली सरकार महिलाओं के तमाम मुद्दों को मद्देनजर रखते हुए अपनी नीति निर्धारण करे, इसके लिए कांग्रेस ने गीता भुक्कल को चुनाव घोषणापत्र समिति की चेयरपर्सन बनाया है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X