Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

जमीन लूट कर बिल्डरों को सौंपने वाले हुड्डा पिता-पुत्र के झांसे में नहीं आने वाले हरियाणा के किसान: नायब सैनी

Updated on Saturday, August 17, 2024 19:03 PM IST

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा के अन्नदाता हमारे लिए भगवान है। हमारी सरकार ने अन्नदाताओं की सभी फसलों के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने का संकल्प लिया है। सीएम नायब सैनी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर धन्यवाद करने पहुंचे किसानों को सबसे पहले राम-राम कहा और खुलेमन से किसानों का अभिनंदन किया तथा सरकार का साथ देने पर आभार जताया। वहीं किसानों ने भी सीएम सैनी को राम-राम बोलते हुए उनका धन्यवाद किया और कहा कि किसान हितैषी नायब सैनी जैसा मुख्यमंत्री मिलना हमारा सौभाग्य है। 

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ा किसान हितैषी कोई नहीं है और हरियाणा के हमारे किसान भाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा सरकार के साथ है यह हमारे लिए खुशी की बात है। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है जिसने किसानों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि हमारे किसान अब दो-दो रुपए का चेक देने वाले व जमीन लूट कर बिल्डरों को सौंपने वाले हुड्डा पिता-पुत्र और सीएलयू गैंग के झांसे में नहीं आने वाले हैं।

नायब सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने जो भी किसान हित में निर्णय लिए हैं किसानों के सहयोग से ही लिए हैं। पिछले 10 वर्षों से मोदी सरकार और हरियाणा की डबल इंजन की सरकार ने किसानों को समृद्ध करने व मजबूती देने के लिए ही योजनाएं बनाई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भी छोटे किसान का बेटा हूं, छोटे किसानों को कितनी तकलीफ होती है इसकी चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। किसान की पीड़ा को पीएम मोदी ने समझा है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के समय कितनी फसलें एमएसपी पर खरीदी जाती थी सभी को मालूम है। कांग्रेस ने झूठ फैलाया कि भाजपा एमएसपी खत्म कर देगी, लेकिन हमारी सरकार ने लगातार एमएसपी बढ़ाकर फसलें खरीदी है। 10 वर्षों में हरियाणा की भाजपा सरकार ने 50 लाख 65 हजार 264 मीट्रिक टन एमसपी पर खरीद की है। हरियाणा के अंदर 10 सालों में 33 लाख 52 हजार मीट्रिक टन सरसों एमसपी पर खरीदी गई है। हमारी सरकार ने 96 हजार 232 मीट्रिक टन बाजरा एमएसपी पर खरीदा है। भाजपा सरकार का लक्ष्य अपने किसान भाईयों को मजबूती देना है।

नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के समय किसान भाई भाव नहीं मिलने के कारण टमाटरों व अन्य फसलों को सड़कों पर फेंक देते थे। 2014 के बाद भाजपा सरकार बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भावांतर भरपाई योजना लागू की और किसानों के नुकसान की भरपाई सरकार ने की। भावांतर भरपाई का 64 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में सरकार ने ट्रांसफर किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भाजपा सरकार ने 14 फसलें एमएसपी पर खरीदी, लेकिन अब हमने सभी फसलें खरीदने की गारंटी दी है। पिछले सीजन में हमारी सरकार ने 30 लाख किसानों के खातों में 1 लाख 12 हजार करोड़ रुपया सीधा भेजा है। उन्होंने कहा कि किसान भाई किसी के आगे हाथ ना पसारे इसकी चिंता भी भाजपा की सरकार ने की है। भाजपा सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड देकर किसानों को राहत पहुंचाई। 

नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने सदा ही किसानों के नाम पर राजनीति की है, जबकि भाजपा सरकार ने किसानों के हित में काम किया है। मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना लागू की और किसानों के खातों में हर वर्ष 6 हजार रुपये दिए। हरियाणा के 20 लाख किसानों के खातों में भी 5 हजार 790 करोड़ रुपये आए हैं। नायब सैनी ने कहा कि किसान खेतों में पानी के लिए परेशान रहता था। कांग्रेस ने कभी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 40 सालों के बाद  हरियाणा की अंतिम टेल तक पानी पहुंचाया है।

सीएम सैनी ने कहा कि ‘‘मेरा पानी-मेरी विरासत’’ योजना लागू करके पूर्व सीएम मनोहर लाल ने किसानों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया है। आने वाली पीढ़ी को पानी की किल्लत ना हो इसके लिए भाजपा सरकार ने धान के स्थान पर दूसरी फसल लगाने के लिए किसानों को प्रति एकड़ 7 हजार रुपये व सीधी बीजाई करने वाले किसानों को 4 हजार रुपये प्रति एकड़ दिए हैं। दस वर्षों में भाजपा सरकार ने 255 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। यही कारण है कि सुप्रीम कोर्ट को भी हरियाणा की भाजपा सरकार और किसानों की तारीफ करनी पड़ी। पराली जलाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी हरियाणा की भाजपा सरकार से सीख लेने की बात कही। भाजपा सरकार ने हरियाणा में पराली मैनेजमेंट पर उपकरण खरीदने के लिए अनुदान दिया।

नायब सैनी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डीएपी और यूरिया के दाम बढ़ने के बावजूद देश व प्रदेश के किसानों पर महंगाई की मार नहीं पड़ने दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाद के दाम नहीं बढ़ाए। 1 लाख 30 हजार करोड़ की सब्सिडी मोदी सरकार ने दी है। नायब सैनी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अब चुनाव का बिगुल बज चुका है, आप हमारे अन्नदाता हैं, सरकार से जैसे भी काम कराना चाहेंगे सरकार आपके साथ है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में किसान भाई अपना पूरा सहयोग करें।

Readers' Comments
Maninder singh 1/19/2024 5:12:24 PM

Congress

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X