Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर धर्मेंद्र प्रधान बोले, कार्यकर्ताओं के उत्साह में दिख रहा है जीत का जज्बा : धमेंद्र प्रधान

Updated on Friday, August 16, 2024 19:34 PM IST

गुरुग्राम । भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने गुरुग्राम में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह में जीत का जज्बा दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी हर चुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर और जनता के आशीर्वाद से जीतती आ रही है और तीसरी बार भी सीएम सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी।  प्रधान शुक्रवार को पार्टी कार्यालय गुरुकमल में गुरुग्राम विधानसभा के मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुख, त्रिदेव व मंडल में रहने वाले राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ संवाद कर रहे थे। बैठक में चुनाव प्रभारी ने विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति कार्यकर्ताओं के बीच साझा की और नायब सरकार की उपलब्धियों और कामकाज की बदौलत जनता तक पहुंचने का रोडमैप रखा।

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी ने गुरुग्राम विधानसभा के बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद

धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और शक्ति के साथ जुट जाएं। उन्होंने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र को आत्मसात करते हुए सभी कार्यकर्ता दिन-रात बूथ को और अधिक मजबूत करने का काम करें। उन्होंने कहा कि हमारे पास मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियां हैं, हर वर्ग के लोगों के हितों के लिए किए गए कार्य हैं, जबकि कांग्रेस के पास वंशवादी परम्परा और भ्रष्टाचार है। एक तरफ मोदी और नायब सरकार की विकासात्मक सोच है तो दूसरी तरफ कांग्रेस की भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाने का एजेंडा है।  प्रधान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी लोगों के बीच जाएं तथा कांग्रेस व भाजपा सरकार के कार्यों की तुलना करें।

नायब सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए चुनाव प्रभारी ने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा को विकास के पथ पर नॉन स्टॉप आगे ले जा रही है। 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी भाजपा सरकार ही दे सकती है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार ने कृषि पद्धति को सशक्त करने के लिए 133.55 करोड़ रुपये के ऋण माफ किया ताकि किसान बिना चिंता के फसलें उगा सकें।

धमेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा, अग्निवीरों को 10 प्रतिशत नौकरी में आरक्षण और 5 लाख रुपये तक बिना ब्याज के ऋण मुहैया कराना नायब सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है।  प्रधान ने कहा कि कांग्रेस के समय में बिना पैसे के नौकरियां नहीं मिलती थी वहां केवल पर्ची और खर्ची चलती थी। लेकिन भाजपा की सरकार ने पारदर्शी और ईमानदार शासन व्यवस्था लागू करके युवाओं को योग्यता के आधार पर 1 लाख 40 हजार से ज्यादा नौकरियां दी हैं और पर्ची तथा खर्ची का सिस्टम समाप्त किया है।

प्रधान ने कहा कि चुनाव आयोग ने चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है। भाजपा का कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है और कार्यकर्ताओं के जज्बे के दम पर हरियाणा में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनने जा रही है।

भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान का स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ जनता के बीच जाकर काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में गुरुग्राम जिला की चारों विधानसभाओं में कमल का फूल खिलेगा और तीसरी बार मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X