चंडीगढ़ । कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय के दोनों राज्य मंत्री भी हुए शामिल , स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन कृषि एवं ग्रामीण विकास, आईसीएआर के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ संवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला से संबोधन में कृषि और ग्रामीण विकास के लिए जो विजन दिया है, उसे पूरा करने का लिया संकल्प वर्ष 2047 तक के रोडमैप और विकसित भारत के संकल्पों की पूर्ति के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा और प्रयत्नों की परिसीमा करेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा- तीन गुना काम करना है, हम उनके मार्गदर्शन में तीन गुना परिश्रम करेंगे शिवराज सिंह चौहान ने कहा - We are Family , मिलकर काम करेंगे ,पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करने का लिया संकल्प. चौहान ने सभी कर्मचारियों-अधिकारियों को दिलाया संकल्प।
संकल्प लिया कि हम विकसित भारत के निर्माण के लिए कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास के माध्यम से, मेरी तरफ जो काम है उसे पूरी तरह मेहनत, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अपनी सम्पूर्ण क्षमता झोंककर करूंगा। ग्रामीण विकास विभाग, विकसित भारत के निर्माण में अतुलनीय भूमिका निभाएं। हम अपना काम, जो काम हमारे पास है, वो पूरी मेहनत और ईमानदारी से करेंगे।