Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

अक्तूबर चार, बीजेपी हरियाणा से बाहर : हुड्डा

Updated on Friday, August 16, 2024 19:34 PM IST

चंडीगढ़ |  विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहली प्रतिक्रिया में कहा है कि अक्टूबर चार, बीजेपी हरियाणा से बाहर। हुड्डा आज हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता हरियाणा से बीजेपी की विदाई और कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है। कांग्रेस ने आने वाली सरकार के कामों का रोड मैप भी तैयार कर लिया है। सरकार बनते ही एक साल के भीतर 1 लाख पक्की भर्तियां की जाएंगी। हरियाणा से पेपर लीक और भर्ती माफिया का सफाया करके मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया और उसकी पारदर्शिता में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भर्तियों में अनियमितता के खिलाफ कड़े कानून लागू किए जाएंगे।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा बुजुर्गों को 6000 पेंशन, कर्मचारियों को ओपीएस, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 300 यूनिट मुफ्त बिजली जैसे वादे किए गए हैं। जल्द ही पार्टी का घोषणापत्र जारी होगा जिसमें 5 साल की सरकार के कामों का पूरा रोडमैप होगा। कांग्रेस पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपनी घोषणाओं को लागू करेगी और हरियाणा को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध व नशे से मुक्ति दिलाएगी। 10 साल से विपक्ष में होने के बावजूद कांग्रेस जनता के बीच अपने कार्यों को लेकर जाएगी। जबकि बीजेपी के पास खुद नाकामियों के अलावा बताने को कुछ भी नहीं है। पूरे 10 साल इस सरकार ने प्रॉपर्टी आईडी, फैमिली आईडी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा जैसी भ्रष्टाचार की जनक पोर्टल योजनाओं में खपा दिए। इसलिए आज खुद के काम गिनवाने की बजाए सत्ताधारी बीजेपी विपक्षी कांग्रेस से सवाल पूछ रही है। जनता 1 अक्टूबर को बीजेपी के तमाम सवालों और अत्याचारों का जवाब वोट की चोट से देगी।

पेपर लीक व भर्ती माफिया का होगा सफाया, मेरिट के आधार मिलेंगी नौकरियां : हुड्डा

इस मौके पर चौधरी उदयभान ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। क्योंकि पिछले 5 साल से कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष के रूप में लगातार जनता के बीच है। पार्टी के तमाम कार्यक्रमों को मिल रहे जनता के जबरदस्त समर्थन से स्पष्ट है कि जनता बीजेपी के भ्रष्ट शासन को उखाड़ फेंकने का मन बना चुके हैं। पार्टी द्वारा किए जा रहे धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन अपने आप बड़ी जनसभाओं का रूप ले रहे हैं। इससे पहले पूरा हरियाणा व मीडिया कांग्रेस के जनमिलन समारोह, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान और विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रमों में उमड़े जनसैलाब का साक्षी बने। अब सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ पदयात्रा में भी हर जगह हजारों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। हरियाणा में अब सभी लोगों की जुबान पर नारा है कि हरियाणा में हाथ बदलेगा हालात और कांग्रेस से ही आस। उन्हें पूरा विश्वास है कि दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

सरकार बनते ही पहले ही साल में 1 लाख पक्की भर्तियां करेगी कांग्रेस :  हुड्डा

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान हरियाणा का चहुमुखी विकास हुआ था। कांग्रेस कार्यकाल के दौरान पंचकूला में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, कुरुक्षेत्र में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, सोनीपत में भगत फूल सिंह यूनिवर्सिटी फॉर विमेन, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी एक्सटेंशन सेंटर, IIIT, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, सीआर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रोहतक में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, विजुअल एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स यूनिवर्सिटी, फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, झज्जर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट, जींद में चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी, महिला कॉलेज, भिवानी में चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी, सिरसा में चौधरी देवी लाल के नाम पर बने 2 कमरे को पूरी तरह यूनिवर्सिटी बनाया गया।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X