Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

केंद्र में बज रहा है मनोहर नीतियों का डंका

Updated on Friday, August 16, 2024 18:09 PM IST

चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किसानों के भूमि विवादों के समाधान की लैंड बैंक पालिसी की अनोखी पहल का देशभर में डंक बज रहा है। यही नहीं खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मनोहर लाल की नीतियों के कायल हैं। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों को विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए लैंड बैंक बनाने का आह्वान किया।

दरअसल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में किसानों के विवादों का समाधान करने और सीएलयू माफिया के खात्मे के कदम उठाए थे, जो न केवल कारगर साबित हुए बल्कि किसानों को भू-माफियों से छुटकारा भी मिला।

मनोहर लाल की लैंड बैंक पालिसी से शहरों में नए सेक्टर बनाने, वाणिज्यिक, संस्थागत और ढांचागत विकास के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने में मदद मिली। परियोजनाओं के लिए भू-मालिक को पोर्टल पर खुद जमीन देने की पेशकश करने का आफर दिया गया। इससे शहरीकरण और औद्योगीकरण के लिए लैंड बैंक बनाने में मदद मिली और नई परियोजनाएं भूमि की कमी के चलते नहीं अटकी।

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने राज्यों को लैंड बैंक बनाने का किया आह्वान

लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने राज्यों को विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए लैंड बैंक (भूमि बैंक) बनाने का आह्वान किया। पीएम ने राज्यों को आह्वान किया कि नीतियों में परिवर्तन लाते हुए विकास परियोजनाओं को गति देनी होगी। लैंड की आवश्यकता है तो राज्यों को लैंड बैंक बनाना चाहिए।

इसके साथ ही राज्यों को गुड गर्वनेंस (सुशासन) पर काम करने के लिए आगे आना होगा। यही नहीं राज्यों को निवेश बढ़ाने के लिए प्रयास करने होंगे। राज्य सरकारों को बड़े प्रोजेक्टों पर काम करने दिशा में कदम बढ़ाना होगा।

किसानों की समृद्धता का भी किया जिक्र

बतौर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के किसानों को समृद्ध बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए। मनोहर के इस कदम से न केवल किसानों के आर्थिक नुकसान की भरपाई करने में भी मददगार बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र में क्षमता को बढ़ाने और कौशल मिशन पर जोर दिया। यह दोनों योजनाएं मनोहर लाल की देन हैं।

हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों के विवादों का समाधान करते हुए बनाई थी लैंड बैंक पालिसी

मनोहर लाल के शासनकाल में 14 फसलें एमएसपी पर खरीदी जाती थी, अब हरियाणा में सभी 24 फसलें खरीदी जाएंगी। बतौर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भावांतर भरपाई योजना के तहत फल व सब्जी उत्पादक 12 हजार से अधिक किसानों को 33.26 करोड़ रुपये की राशि वितरित की। इसके साथ ही बागवानी क्षेत्र को बढ़ाने के लिए 2030 तक दोगुणा यानि 22 लाख एकड़ करने और उत्पादन तीन गुणा करने का लक्ष्य निर्धारित किया था।

पीएम ने युवाओं के कौशल पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल के साथ जुड़ने का आह्वान किया, क्योंकि स्कीलफुल नौजवानों की डिमांड बढ़ रही है। देश की पहली स्कील यूनिवर्सिटी हरियाणा के पलवल में मनोहर लाल के कार्यकाल के दौरान खुली, जिसमें युवाओं को हुनरमंद बनाया जा रहा है। मनोहर लाल के कार्यकाल में हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत एक लाख से अधिक युवाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार के साथ जोड़ा गया।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X