पंचकूला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय सेक्टर-16 स्थित आशियाना चिल्ड्रन होम्स में आयोजित समारोह में वाइस एडमिरल एच.एस. मल्ही, एवीएसएम, वीएसएम, (सेवानिवृत्त) ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को भारतीय नौसेना में रोमांचक करियर के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी), ऑब्जर्वर, कानून, लॉजिस्टिक्स, शिक्षा और जलयान आर्किटेक्चर जैसे क्षेत्रों में प्रवेश कर सकते हैं। उन्होंने 7500 किलोमीटर तक फैले हमारे विशाल समुद्र तट की सुरक्षा में भारतीय नौसेना के महत्व के बारे में बताया। कमल माही ने बच्चों और महिलाओं के उत्थान में सराहनीय कार्य करने के लिए टीम आशी की सराहना की। इस अवसर पर बोलते हुए एसोसिएशन फॉर सोशल हेल्थ इन इंडिया (आशी) हरियाणा की अध्यक्ष डॉ.विभा तलुजा ने उन विभिन्न परियोजनाओं के बारे में बताया जिन पर संगठन काम कर रहा है। आशी महासचिव सु किरण गांधी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।