Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान को हरियाणा ने बनाया सफल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Friday, August 16, 2024 15:56 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि मानसून सीजन के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की गई थी। इसी अभियान को गति देते हुए हरियाणा में आज (16 अगस्त) एक साथ राज्यस्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम के तहत 51 लाख पौधे लगाए गए।  यह कार्यक्रम हर जिलों में आयोजित किया गया है।

मुख्यमंत्री आज कैथल में आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सावन के महीने में पेड़-पौधे व फसलें लहलहाती हैं। सब जगह हरियाली ही नजर आती है। वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान करनाल में 20 हजार पौधे एक साथ लगाए गए थे। पूरे प्रदेश में 1 करोड़ 60 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

हरियाणा ने अभियान के तहत 16 अगस्त को एक साथ लगाए 51 लाख पौधे, मुख्यमंत्री ने कैथल से राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान की शुरुआत की

 

उन्होंने लोगों से अपील की है कि पौधा लगाने के साथ-साथ उसकी परवरिश भी करनी जरूरी है। इससे वातावरण स्वच्छ और वायु शुद्ध होती है।  स्वच्छ पर्यावरण से व्यक्ति का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान जब ऑक्सीजन की कमी महसूस की गई थी, उस समय ऑक्सी-वन लगाने की शुरुआत की थी। इसी के तहत करनाल में ऑक्सी-वन लगाया गया है, जिसका लोगों को फायदा मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि वनस्पति हमारे जीवन का आधार है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में घर के आंगन में, पार्क में, खेत में व सार्वजनिक स्थल पर पेड़ जरूर लगाना चाहिए और प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान में अपना योगदान देना चाहिए।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर जननी मां को जितना सम्मान दिया है, उतना ही सम्मान हमने पालन-पोषण करने वाली धरती मां को भी पेड़ लगाकर देना चाहिए।

इस मौके पर पर्यावरण, वन व वन्य जीव राज्य मंत्री  संजय सिंह ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज कुरुक्षेत्र की पावन धरा की 40 कोस की परिधि में आने वाले कैथल से प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान के राज्य स्तरीय समारोह की शुरुआत की गई है और 51 लाख पौधे आज पूरे प्रदेश में एक साथ लगाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस अभियान के माध्यम से मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने का संदेश पूरे देश-दुनिया के लोगों को दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 10 वर्षों में जिस पारदर्शी तरीके से पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवाया है, उससे विपक्ष बौखलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 24 घंटे जनता के बीच रहते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करवाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की खेल नीति का ही परिणाम है कि हमारे खिलाड़ियों ने ओलंपिक में चार पदक जीते हैं। इसके अलावा अन्य खिलाड़ी भी राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश व देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

समारोह को पूर्व मंत्री व विधायक  कमलेश ढांडा और कैथल के विधायक  लीलाराम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हैफेड के चेयरमैन  कैलाश भगत, वन विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, डीसी प्रशांत पंवार, एसपी उपासना सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक हरियाणा पंकज गोयल,और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X