Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अब होगी हिसार-अग्रोहा मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी

Updated on Wednesday, August 14, 2024 18:23 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अग्रोहा के विकास को गति प्रदान करने के लिए हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी में अग्रोहा को शामिल करने की घोषणा की। अब हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी को हिसार-अग्रोहा मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी के नाम से जाना जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा आज जिला हिसार के अग्रोहा में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में की। उन्होंने कहा कि अग्रोहा धाम की महिमा जन-जन को बताने के लिए और महाराजा अग्रसेन के समता, ममता, सहयोग, लोकतंत्र, सद्भाव, भाईचारे, अहिंसा और प्रेम का संदेश फैलाने के लिए 3 अगस्त से चंडीगढ़ से चली यात्रा प्रदेशभर से गुजरकर आज यहां पहुंची है। इस यात्रा में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन करता हूं।

महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा बनने से हरियाणा को दुनिया भर में मिलेगी नई पहचान

यह गौरव की बात है कि महाराजा अग्रसेन ने अग्रोहा की इसी पावन धरा को अपनी राजधानी बनाया था। इस महान शक्ति पीठ के साथ विश्वभर में फैले अग्रवाल समाज ही नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों की श्रद्धा एवं भावनाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि हमने हिसार में बन रहे हवाई अड्डे का नाम भी महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा है। इस हवाई अड्डे के बनने से हरियाणा की दुनिया के हवाई नक्शे पर एक अलग पहचान बनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के समानता व सामाजिक समरसता के सिद्धांतों के अनुकूल ही हरियाणा सरकार ने हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित किया है। पिछले लगभग 10 वर्षों में हमने हरियाणा में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। हरियाणा सरकार ने उद्योग एवं व्यापार के अनुकूल परिवेश तैयार करने के लिए अनेक कारगर कदम उठाये हैं। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एम.एस.एम.ई. विभाग का गठन किया गया है। गत 10 वर्षों में प्रदेश में 6 लाख 71 हजार 524 सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग लगे हैं तथा इनमें 34 लाख लोगों को रोजगार मिला है। इतना ही नहीं, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के माध्यम से आज युवाओं को स्व:रोजगार के अनेक अवसर मिल रहे हैं। स्टैंडअप इंडिया योजना के तहत प्रदेश में 6,027 युवा उद्यमियों को 1238 करोड़ 12 लाख रुपये का ऋण दिया गया है। इसी प्रकार, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में रोजगार स्थापित करने के लिए 36 लाख युवाओं को 35 हजार 950 करोड़ रुपये के ऋण दिये गये हैं। उद्योग मित्र योजना के तहत 40 औद्योगिक इकाइयों ने 27 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के साथ 71 ट्रेड्स में रोजगार के लिए एमओयू किया है। प्रदेश में नई फूड प्रोसेसिंग इकाइयां स्थापित करने के लिए परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत  की पूंजी निवेश सब्सिडी दी जाती है।

p7UYIbO_exM

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन सही अर्थ में समाजवाद की स्थापना की थी। उनके राज्य में गरीब अमीर एक नजर से देखा जाता था। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय से अग्रोहा के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी ताकि लोगों को इस पवित्र स्थल का अवलोकन करने का अवसर प्रदान हो।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X