Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कांग्रेस का एजेंडा प्रदेश को लूटना, भाजपा का मिशन हरियाणा की तरक्की करना है : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Updated on Wednesday, August 14, 2024 18:15 PM IST

चंडीगढ़ । रेवाड़ी अभिनंदन समारोह में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आपसी लड़ाई में उलझी कांग्रेस का प्रदेश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस का एजेंडा सत्ता पर काबिज होकर भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देना है, जबकि भाजपा का प्रदेश के विकास के मिशन पर कार्य कर रही है।  विधानसभा चुनाव में हरियाणा के मतदाता कांग्रेस को झूठ बोलने की सजा भी देंगे और तीसरी बार सीएम सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार भी बनाएंगे। पंडित मोहन लाल बड़ौली बुधवार को रेवाड़ी में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के जन-जन ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का मन बना लिया है। कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए बड़ौली ने कहा कि चुनाव में समय कम बचा है इसलिए सभी कार्यकर्ता दिन रात कमल का फूल खिलाने में जुट जाएं।

बैठक से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित मोहन लाल बड़ौली का रेवाड़ी पहुंचने पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत नारे भी लगाए। अपने अभिनंदन से अभिभूत बड़ौली ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और अपने स्वागत को कार्यकर्ताओं का स्वागत कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से हरियाणा में कमल खिलेगा और नायब सैनी मुख्यमंत्री बनेंगे।

हरियाणा के जन-जन ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का मन बना लिया है : पंडित मोहन लाल बड़ौली

कैबिनेट मंत्री डा. बनवारी लाल ने भी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नायब सरकार गरीब, युवा, महिला और किसान हित में अनेकों काम कर रही है। हर गरीब को घर, फ्री बिजली, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, आष्युमान और चिरायु कार्ड योजना के तहत फ्री में इलाज और राशन देने का काम भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि नायब सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं और मतदाताओं को भाजपा के प्रति प्रेरित करें। वहीं जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से रेवाड़ी जिला की सभी विधानसभाओं में कमल का फूल खिलेगा।

अभिनंदन समारोह और कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सभी प्रदेशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार 10 वर्षों से हरियाणा के लोगों की सेवा कर रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी समान रूप से 90 की 90 विधानसभाओं में कार्य करा रहे हैं। पूरे देश में हरियाणा ऐसा पहला राज्य बना है जहां के किसानों की सभी फसलें सरकार एमएसपी पर खरीद रही है।

रेवाड़ी में हुआ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली का भव्य स्वागत और अभिनंदन

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार ने 1 लाख 45 हजार से अधिक युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरियां दी है। 1 लाख 20 हजार अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करने का काम नायब सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गरीब महिलाओं के लिए 500 रुपये में गैस सिलेंडर की घोषणा करके बड़ी राहत दी है। हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है। भाजपा सरकार ने प्राकृतिक आपदा से खराब होने वाली फसलों का मुआवजा भी 12 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये किया है। गरीबों को हक भाजपा सरकार ने ही दिया है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X