Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा के सभी मंदिरों को करें आनलाइन, पुजारी-पुरोहितों का हो पंजीयन

Updated on Wednesday, August 14, 2024 18:15 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा पुजारी पुरोहित एकता मंच ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आग्रह किया है कि प्रदेश के पुजारियों व पुरोहितों के कल्याण की नई योजनाएं धरातल पर लागू की जाएं। पुजारी पुरोहित एकता मंच ने प्रदेश सरकार के उस फैसले की सराहना की, जिसके तहत हरियाणा अर्चक पुजारी धार्मिक पेशेवर कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है, लेकिन इस बोर्ड के अभी तक काम चालू नहीं करने तथा इसमें होने वाली नियुक्तियों के लंबित रहने से पुजारियों व ब्राह्मणों में नाराजगी बनी हुई है।

हरियाणा पुजारी पुरोहित एकता मंच ने कल्याण बोर्ड में नियुक्तियों का बनाया दबाव

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुजारियों व पुरोहितों की समस्याओं के निवारण हेतु इस बोर्ड के गठन की घोषणा की थी, जिसकी अधिसूचना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जारी कराई। मगर अभी तक बोर्ड में पदाधिकारियों की नियुक्तियां नहीं की गई हैं, जिस कारण बोर्ड के गठन का पुजारियों व पुरोहितों को कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। हरियाणा पुजारी पुरोहित एकता मंच के अध्यक्ष डा. रामराज कौशिक (कुरुक्षेत्र) ने बोर्ड में नियुक्तियों की मांग दोहराते हुए कहा कि प्रदेश में जितनी भी कर्मकांड और ज्योतिष सिखाने वाली पाठशालाएं हैं, उनको बोर्ड की तरफ से पंजीकृत किया जाए और महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय से जोड़ा जाए, ताकि कर्मकांड और ज्योतिष सीखने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और डिग्री प्रदान की जा सकें।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन भेजकर एक दर्जन सुझाव दिए

डॉ.रामराज ने पुजारी और पुरोहितों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आयुष्मान कार्ड का लाभ देने, संस्कृत कर्मकांड पढ़ने और कर्मकांड पढ़ाने वाले पुरोहितों, पुजारियों और विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने तथा राज्य के सभी 6302 मंदिरों को ऑनलाइन करने की भी मांग की है, ताकि पंजीकृत पुजारियों और पुरोहितों की वास्तविक संख्या का पता चल सके। पुजारी पुरोहित एकता मंच ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड में विद्वान ब्राह्मण और ज्योतिषी की नियुक्ति की जरूरत बताते हुए कहा कि समय-समय पर लगने वाले मेले, त्योहार, गीता जयंती, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का सही समय निर्धारित करने में मदद मिल सकेगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X