Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

पत्रकारों को परिवार समेत मिले कैशलैस इलाज की शीघ्र मिले सुविधा : एमडब्ल्यूबी

Updated on Wednesday, August 14, 2024 15:13 PM IST

चंडीगढ़ |  पत्रकारों के हित में काम कर रही मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश सरकार के कईं मंत्रियों के समक्ष पत्रकारों और उनके परिवारों  को कैशलैस इलाज की सुविधा मुहैया कराने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी और महासचिव डॉ. सुरेंद्र मेहता ने बताया कि अधिकांश पत्रकार आर्थिक रूप से संपन्न नहीं होते। ऐसे में कईं बार गंभीर रूप से बीमार होने या फिर कोई दुघर्टना होने पर वह सही से इलाज करवा पाने में भी खुद को असमर्थ महसूस करते हैं। ऐसे में उनके उचित इलाज के लिए उन्हें सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर कैशलैस इलाज की सुविधा दी जानी चाहिए।

इस संदर्भ में मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने समय –समय पर हरियाणा के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए कैश लैस स्वास्थ्य सेवा कृपया शीघ्र शुरू करने का काम कर अनुग्रहित करें। इसके अलावा  पत्रकारों की सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन 30 हजार रुपए की जाए। साथ ही डिजिटल पत्रकारों को मान्यता देने के नियमों में सरलीकरण किया जाए और पत्रकारों को टोल फ्री सुवधा की जाए।

पारिवारिक पेंशन और एफआईआर संबंधी एमडब्ल्यूबी की मांग स्वीकर कर चुकी है सरकार

धरणी और महेता ने बताया कि मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन की मांग पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पत्रकारों की पेंशन संबंधी दो मांगों को पूरा कर चुके हैं। इसमें अब किसी पत्रकार पर एफआईआर दर्ज होने की सूरत में उसकी पेंशन को रोका नहीं जाएगा। इसके अलावा यदि परिवार में एक से अधिक पत्रकार है तो उसमें दोनों की पेंशन सरकार की ओर से दी जाएगी। पहले सरकार की ओर से एक से अधिक पत्रकार होने पर परिवार में केवल एक ही व्यक्ति को पेंशन देने का नियम था। उन्होंने इन मांगों को पूरा करने के लिए एक बार फिर से मुख्यमंत्री नायब सैनी, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और तमाम मंत्रियों का आभार जताया है।

कई पत्रकारों की कर चुकी है आर्थिक मदद

धरणी ने बताया कि मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन की ओर से कईं पत्रकारों पर शारीरिक संकट आने पर संस्था की ओर से समय-समय पर आर्थिक रूप से उन्हें मदद पहुंचाई गई है। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 3 पत्रकारों की अलग-अलग समय पर संस्था की ओर से आर्थिक मदद की गई है। हरियाणा में एमडब्ल्यूबी पहली संस्था है, जो पत्रकारों को शारीरिक या पारिवारिक संकट आने पर आर्थिक रूप से मदद पहुंचा रही है। प्रसार भारती के एडवाइजर दिवंगत ज्ञानेंद्र बरतरिया के निधन के बाद उनके परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता संस्था की ओर से करवाए गए टर्म इंश्योरेंस के माध्यम से इंश्योरेंस कंपनी ने प्रदान की है। एमडब्ल्यूबी हरियाणा में 60 साल से अधिक पत्रकारों को विशेष रूप से अपने हर कार्यक्रम में सम्मानित करती है। हरियाणा के तीन पत्रकारों को हर कार्यक्रम में उनकी पत्रकारिता में दी गई सेवाओं के लिए विशेष सम्मान दिया जाता है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X