Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

तकनीकी शिक्षा का जितना फैलाव होगा युवा उतना ही आत्मनिर्भर बनेगा : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

Updated on Tuesday, August 13, 2024 19:34 PM IST

चण्डीगढ़ | शिक्षा मनुष्य के विचार को बल देती है उसके सोचने समझने और कार्य करने की क्षमता को कई गुना बढ़ाती है, जिससे मनुष्य अपने व समाज के विभिन्न वर्गों का जीवन सुगम बनाने में सफल होता है और दिन प्रतिदिन नए आविष्कार करता है। नवाचार के इस आधुनिक युग में शिक्षा को भी आधुनिक बनाने के लिए नई शिक्षा नीति-2020 तैयार की गई है।

राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय आज राजभवन में आयोजित दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दूसरे व अंतिम दिन समापन सत्र में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों व कुलसचिवों को सम्बोधित कर रहे थे। हरियाणा प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों से आए कुलपतियों ने अपने-अपने विश्वविद्यालयों की स्थिति के बारे में कॉन्फ्रेंस में प्रेजेंटेशन दी। जिस पर राज्यपाल ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को सम्पूर्ण ज्ञान का केंद्र बनना चाहिए। प्रत्येक बच्चा शिक्षा के साथ-साथ एनसीसी, एनएसएस, रेड क्रॉस, खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल हो, जिससे उनका बहुआयामी विकास हो।

नवाचार के आधुनिक युग में शिक्षा को भी आधुनिक बनाने के लिए नई शिक्षा नीति-2020 तैयार की गई : राज्यपाल

विश्वविद्यालयों को रिसर्च और इनोवेशन पर अधिक महत्व देना चाहिए। देश की जरूरत और स्थानीय लोगों की जरुरत के अनुसार रिसर्च कार्यक्रम चलाने चाहिए। जिसका लाभ आम जन को मिल सके। साथ ही विश्वविद्यालयों को बहु राष्ट्रीय कंपनी के साथ मिलकर भी रिसर्च प्रोग्राम चलाने चाहिए। जिससे विश्वविद्यालय आर्थिक सम्पनता की तरफ बढ़ेगा। जिसके फलस्वरूप वे एससी, एसटी और अन्य जरूरतमंद बच्चों को स्कालरशिप भी प्रदान कर सकेगा।

राजभवन में दूसरे दिन निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों व कुलसचिवों के साथ हुई बैठक

राज्यपाल ने निजी विश्वविद्यालयों में नियमित पदों के विरुद्ध भर्ती, इंफ्रास्ट्रक्चर, खेल सुविधाएं व अन्य मापदंड जो विश्वविद्यालयों को सर्वात्तम नैक ग्रेडेशन दिलाने में सहायक हो जैसे कुछ गंभीर विषयों पर कुलपतियों व कुलसचिवों से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति को राज्य में पूर्ण रूप से लागू करने में निजी विश्वविद्यालय भी अपनी भूमिका निभाएं और जीवन मूल्यों को शिक्षा नीति में शामिल करें। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का ढेर नहीं है बल्कि जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का माध्यम है और इसके बिना शिक्षा अधूरी है।

राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों में कौशल विकास की भावना विकसित करना आज के युग में अति महत्वपूर्ण है। इसलिए निजी विश्वविद्यालयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन, एज कंप्यूटिंग, क्वांटम कंप्यूटिंग, वर्चुअल रियलिटी, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे नए कोर्स शुरू करने पर ध्यान देना चाहिए। जिससे विद्यार्थी अपनी शिक्षा पूर्ण करने के बाद स्टार्टअप्स शुरू करें और जॉब क्रिएटर बनें।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी को खत्म करने के लिए युवाओं को हुनरमंद बनाना जरूरी है। तकनीकी शिक्षा का जितना फैलाव होगा युवा उतना ही आत्मनिर्भर बनेगा और उसे सहज ही रोजगार भी मिल जाएगा। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत समानता, न्याय, बंधुत्व, समान शिक्षा-सबको शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण उपकरण है जिससे आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X