Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कलायत से पूर्व विधायक मास्टर जोगीराम ने ज्वाइन की कांग्रेस

Updated on Tuesday, August 13, 2024 19:34 PM IST

चंडीगढ़ |  कलायत से पूर्व विधायक मास्टर जोगीराम ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौधरी उदयभान के नेतृत्व में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव चौधरी दिल्लू राम बाजीगर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। हुड्डा और चौ. उदयभान ने मास्टर जोगीराम का कांग्रेस में स्वागत किया और उन्हें पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। पिछले ढाई साल के भीतर जोगीराम समेत 44 पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री कांग्रेस ज्वाइन कर चुके हैं।

हार सामने देख हवा-हवाई ऐलान कर रही है बीजेपी : हुड्डा

इस मौके पर जारी बयान में हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की जनता बेसब्री से विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। लोग पूरी तरह बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने और कांग्रेस की सरकार लाने का मूड बन चुके हैं। बीजेपी को भी अपनी हार का एहसास हो चुका है। इसीलिए सरकार द्वारा जनता को बरगलाने के लिए हवा-हवाई ऐलान किए जा रहे हैं। लेकिन जनता बीजेपी के इरादों और नियत को पूरी तरह भांप चुकी है। क्योंकि जिस पार्टी ने 10 साल सत्ता में होते हुए अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया, भविष्य में उसपर भरोसा कैसे किया जा सकता है। जिस पार्टी ने 10 साल में प्रदेशहित का कोई कार्य नहीं किया और हर वर्ग को डंडे के जोर पर दबाने की कोशिश की, वह अब बचे हुए 20 दिनों में आखिर क्या कर लेगी।

कांग्रेस कभी नहीं करेगी बीजेपी की तरह द्वेषपूर्ण राजनीति : हुड्डा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जल्द ही हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने वाली है। बचे हुए 20 दिनों में अगर बीजेपी कोई जनहित का फैसला लेती है तो उसको अमलीजामा पहनाने की जिम्मेदारी भी आने वाली कांग्रेस सरकार को मिलेगी। साथ ही कांग्रेस की नकल करके बीजेपी जो घोषणाएं कर रही है, उनको लागू करने का सौभाग्य भी कांग्रेस को ही प्राप्त होगा। जबकि बीजेपी ने सत्ता में आते ही कांग्रेस द्वारा शुरू की गई गरीब, एससी, ओबीसी के लिए सौ-सौ गज के मुफ्त प्लाट आवंटन की स्कीम, बच्चों को छात्रवृति देने की योजना, कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से छुटकारा दिलाने व नियमितीकरण की नीति पर रोक लगा दी थी। लेकिन कांग्रेस कभी ऐसी द्वेषपूर्ण राजनीति नहीं करेगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X