Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा को मिली विकास परियोजनाओं की नायाब सौगात

Updated on Tuesday, August 13, 2024 17:56 PM IST

चंडीगढ़ |  हरियाणा में सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चलते हुए सभी क्षेत्रों का समान विकास सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों को आज एक बार फिर विकास परियोजनाओं की नायाब सौगात दी है। मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने जिला पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे प्रदेश में लगभग 3400 करोड़ रुपये की लागत की कुल 600 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें 1190 करोड़ रुपये की 220 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 2210 करोड़ रुपये की लागत की 380 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

बच्चों को पढ़ाई, युवाओं को कमाई, बुजुर्गों व गरीबों को मुफ्त दवाई, किसानों को टेल तक सिंचाई और जन-जन की सुनवाई, यह है विकास का राजमार्ग : नायब सिंह सैनी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टीजीटी-पंजाबी के 104 तथा ग्रुप-डी के 3878 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों और उनके माता-पिता को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज इस युवा शक्ति ने मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरी पाने में सफलता प्राप्त की है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-विस्तार पोर्टल किया लॉन्च

समारोह के दौरान  नायब सिंह सैनी ने गांव के गरीब लोगों का अपने घर का सपना पूरा करने की दिशा में कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना- विस्तार पोर्टल भी लॉन्च किया। इस योजना के माध्यम से उन गरीब लोगों को जिनके पास जमीन नहीं है, उन्हें गांव के अंदर 100 गज के प्लॉट और महाग्राम के अंदर 50 गज के प्लॉट दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने लोगों को प्लॉट देने के नाम पर भेदभाव किया था, न ही उन्हें प्लॉट का कब्जा दिया, न कागज दिए और वे दर-दर की ठोकरें खा रहे थे। हमारी सरकार ने उन लोगों को प्लॉट का कब्जा देने का काम किया।

अब तक कुल 24,221 करोड़ रुपये की लागत की 2891 परियोजनाओं का किया जा चुका उद्घाटन व शिलान्यास

प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज से पहले भी इस प्रकार के ऑनलाइन माध्यम से परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने के 9 कार्यक्रम किए जा चुके हैं। आज का यह कार्यक्रम 10वां कार्यक्रम है। इन सभी को मिलाकर अब तक कुल 24,221 करोड़ रुपये की लागत की 2891 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में लगभग 3400 करोड़ रुपये की लागत की कुल 600 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

उन्होंने कहा कि आज की परियोजनाओं में सड़कें, जलघर, स्वास्थ्य संस्थाएँ, स्कूल, कॉलेज, बिजली घर, नहर, नाले और पुल इत्यादि शामिल हैं। ये परियोजनाएं प्रदेश में कनेक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा व पर्यटन इत्यादि अनेक पहलुओं से जुड़ी हुई है, जिसका लाभ हरियाणा प्रदेश के लोगों को मिलने वाला है। ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास और सबका विश्वास के विजन को साकार करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होंगी।

बच्चों को पढ़ाई, युवाओं को कमाई, बुजुर्गों व गरीबों को मुफ्त दवाई, किसानों को टेल तक सिंचाई और न-जन की सुनवाई, यह है विकास का राजमार्ग

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर को किसी भी देश और प्रदेश के विकास का पैमाना माना जाता है। मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर से लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आता है। एक साथ इन परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास होना हमारी हर क्षेत्र में सम्मान विकास की सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में समर्पित पहल से विकास की पंचधारा बह रही है। बच्चों को पढ़ाई, युवाओं को कमाई, बुजुर्गों व गरीबों को मुफ्त दवाई, किसानों को टेल तक सिंचाई और जन-जन की सुनवाई, यही विकास का राजमार्ग है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X