Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

चुनाव में टिकट बहुत ही महत्वपूर्ण कंपोनेंट होता है और पार्टी की विचारधारा पर पूरा खरा उतरने वाले को ही मिलेगी टिकट : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

Updated on Tuesday, August 13, 2024 15:52 PM IST

चंडीगढ़  |  हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने हरियाणा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से दिए जाने वाली चुनाव टिकटों को लेकर कहा कि चुनाव में टिकट बहुत ही महत्वपूर्ण कंपोनेंट होता है और पूरी तरह से जांच करके और जो पार्टी की विचारधारा पर पूरा खरा उतरता है और जो पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ा सकता हो, ऐसे व्यक्ति को ही टिकट दी जाती है। इस बार भी हम ऐसे व्यक्तियों को टिकट देंगे और इस बार भी भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। विज आज चंडीगढ़ में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

दिल्ली दौरे के दौरान मेरी धर्मेंद्र प्रधान जी से मुलाकात हुई : विज

हाल ही में उनके दिल्ली दौरे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दिल्ली में मेरी पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी की बैठक थी मैं उस बैठक में गया था। वैसे मैं दिल्ली बहुत कम जाता हूं और पिछले साल में 10 या 12 बार ही दिल्ली गया हूं। मैं ही एक ऐसा व्यक्ति हूं जो सबसे कम दिल्ली जाता हूं अन्यथा लोग तो दो-दो बार हफ्ते में चक्कर लगाए जाते हैं। जब मैं जाता हूं तो देखता हूं कि कोई अगर नेता उपलब्ध है तो मैं उससे मिलता हूं और इस बार मेरी धर्मेंद्र प्रधान जी से मुलाकात हुई।

इस बार भी भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है : विज

जब मुलाकात होती है तो राजनीतिक बातें भी होती है और स्वाभाविक है चुनाव नजदीक हैं इसलिए चुनाव की बात भी हुई है।

चुनाव से पहले जितने भी उनके ड्रीम प्रोजेक्ट है उनका पूरा कर लिया जाएगा :  विज

अनिल विज से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के पूरा होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिल्कुल चुनाव से पहले जितने भी उनके ड्रीम प्रोजेक्ट है उनका पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंबाला एयरपोर्ट की कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है और वह पूरी तरह से जहाज उड़ाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार हिसार और अंबाला एयरपोर्ट को एक साथ एक ही तिथि को चालू करना चाहती है और वह केंद्र के किसी नेता से समय लेना चाह रहे हैं और जब भी किसी भी नेता द्वारा समय दिया जाएगा तो हिसार और अंबाला से जहाज उड़ाना शुरू हो जाएगा।

पार्टी की विचारधारा को जो आगे बढ़ा सकता हो, ऐसे व्यक्ति को ही टिकट दी जाती है : अनिल विज

इसी प्रकार से उन्होंने बताया कि अंबाला में कैंसर अस्पताल काफी अच्छी तरह से संचालित है। और इसके अलावा दूसरे नागरिक अस्पताल में काफी अच्छी तरह से संचालित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंबाला के कैंसर अस्पताल में हमारे पास आधुनिक उपकरण है और कई ऐसे उपकरण है जो कि पीजीआई में भी नहीं है। इसी प्रकार से बैंक स्क्वेयर कम शॉपिंग मॉल का कार्य भी चालू है उसमें ग्लास लग रहे हैं और जल्दी उसकी भी ऑक्शन कर दी जाएगी। ऐसे ही, नाईटफूड स्ट्रीट भी तैयार है और उसकी भी जल्द ऑक्शन होगी। इसी प्रकार से आजादी की पहली लड़ाई का शहीदी स्मारक में इंटीरियर का कार्य बहुत ही तेजी से किया जा रहा है। इस संबंध में निर्माण कार्य एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि आचार संहिता लगने से पहले- पहले यह सारा कार्य कंप्लीट हो जाना चाहिए और बाकी हमारी दूसरी परियोजनाएं भी लगभग तैयार हैं।

पिछले दिनों की बरसात में अंबाला सदर का क्षेत्र ठीक रहा : विज

मानसून की बरसात को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पिछले दिनों की बरसात में अंबाला सदर का क्षेत्र ठीक रहा है क्योंकि हमने इस क्षेत्र को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया है जबकि महेश नगर और गोविंद नगर में कुछ कमियां है जिस पर काम चल रहा है और हमें उम्मीद है कि अगली बार तक हम उसको भी ठीक कर लेंगे। इसी प्रकार से हाउसिंग बोर्ड में भी काम चल रहा है अभी बीच में बरसात आ गई और जल्द काम पूरा हो जाएगा और उसके बाद हाउसिंग बोर्ड भी ठीक हो जाएगा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X