Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गरीब के बेटे नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेस में बेचैनी : पंडित मोहन लाल कौशिक

Updated on Monday, August 12, 2024 19:16 PM IST

कैथल । जनआशीर्वाद संपर्क अभियान के तहत कैथल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि गरीब के बेटे नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेस के नेताओं में बेचैनी है। मुख्यमंत्री द्वारा की जारी गरीब कल्याण की घोषणाओं और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से विपक्ष के लोग परेशान हो रहे हैं, जबकि नायब सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यों से हरियाणा का हर वर्ग खुशहाल हो रहा है। हरियाणा की जनता तीसरी बार प्रदेश में नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

जनआशीर्वाद संपर्क अभियान के तहत कैथल पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत और अभिनदंन

प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को पार्टी कार्यालय कपिल कमल में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कैथल पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक का वृंदावन गार्डन कैथल और ब्राह्मण धर्मशाला में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत और अभिनदंन किया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, मोदी-नायब जिंदाबाद, पंडित मोहन लाल कौशिक जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पूरे माहौल को भाजपामय बना दिया। स्वागत और अभिनंदन से गदगद प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि यह सम्मान कार्यकर्ताओं का सम्मान है। स्वागत समारोह से पहले प्रदेश अध्यक्ष बीपीआर स्कूल पुण्डरी में छात्रों के साथ तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री नायब सैनी सेवा भाव से जनता के लिए कार्य कर रहे हैं : पंडित मोहन लाल कौशिक

 

 

स्वागत समारोह और कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंडित मोहन लाल कौशिक ने भाजपा के कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुके हैं। भाजपा के अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं, विधानसभा, जिला व बूथ स्तर पर बैठकें हो रही हैं। हमारे कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नायब सैनी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जन आशीर्वाद से तीसरी बार भाजपा सरकार बननी तय है।

24 फसलों पर एमएसपी, 500 रुपए में सिलेंडर, 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों को पक्का करने से विपक्ष हताश

पंडित मोहन लाल ने कहा कि भाजपा किसान हितैषी सरकार है। सीएम सैनी ने 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने की घोषणा कर दी है। गरीबों को 1000 किलोमीटर तक फ्री यातायात करने का लाभ दिया है। अब किसानों को बिजली के ट्रांसफार्मर के खराब होने पर पैसे नहीं देने पड़ेंगे इसकी गारंटी भी मुख्यमंत्री सैनी ने दी है। मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में 133 करोड़ आबियाना का बकाया पैसा भी माफ कर दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 10 सालों में हमारी सरकार ने सड़कों, हाइवे, एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाया है। आयुष्मान और चिरायु कार्ड योजना का का लाभ हर गरीब को मिल रहा है। भाजपा ने किसान, युवा, गरीब और महिलाओं का पूरा ख्याल रखा है। हरियाणा के इतिहास में पहली बार 1 लाख 20 हजार अनुबंधित कर्मचारियों की नौकरी को सुरक्षित करने का ऐतिहासिक काम नायब सरकार ने किया है।  कांग्रेस ने कभी भी इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों का भला नहीं किया। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जनता की डिमांड आती है मुख्यमंत्री नायब सैनी पूरे मन से उनकी सेवा करते हुए पूरा कर रहे हैं।

भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है

पत्रकार द्वारा पूछे गए एक सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने रविवार को ही 90 विधानसभाओं में रायशुमारी का काम किया है। कार्यकर्ताओं से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामों के सुझाव लिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं का पूरा मान और सम्मान किया जाता है।

कांग्रेस के काले कारनामों को जनता भूली नहीं है

कांग्रेस का हिसाब मांगो यात्रा पर पूछे गए सवाल पर पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि 2014, 2019 में प्रदेश की जनता ने हिसाब कांग्रेस दे दिया था और 2024 में भी जनता कांग्रेस का ही हिसाब-किताब पूरा कर देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता कांग्रेस की लूट-खसूट और काले कारनामों को भूली नहीं है। मैनीफेस्टो पर श्री कौशिक ने कहा कि जल्द ही मैनीफेस्टों कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। हमने हाल ही में चुनाव समिति और चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है।  प्रेसवार्ता के दौरान विधायक कमलेश ढांडा, मुनीश कठवाड़, महामंत्री अमरपाल राणा उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X