Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

जीएसटी की आड़ में हरियाणा को लूट रही है भाजपा सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

Updated on Monday, August 12, 2024 18:07 PM IST

पानीपत । सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज इसराना विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत निहाल गार्डन से पदयात्रा शुरू की और मेन बाज़ार होते हुए गुरुद्वारा के साथ अमर अनाज मंडी तक पैदल चले। इसराना में भारी भीड़ उमड़ी, आलम ये था कि मूसलाधार बरसात के बावजूद पदयात्रा आगे बढ़ती रही और नये-नये जत्थे जुड़ते रहे। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि उन्होंने करीब एक महीने पहले ‘हरियाणा मांगे हिसाब अभियान’ शुरू किया था, जो आज 29वें हलके में पहुंचा है और जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। हकीकत ये है कि उन्हें आशा से कहीं अधिक जन समर्थन मिल रहा है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तो निश्चित है, कांग्रेस का तीन चौथाई बहुमत भी आ सकता है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार के बावजूद 10 साल में बीजेपी ने हरियाणा का भट्ठा बैठा दिया। केंद्र की बीजेपी सरकार जीएसटी की आड़ में हरियाणा को लूट रही है और हरियाणा से जीएसटी में 7 रुपये लेकर 1 रुपया ही वापस दे रही है। जो देश के सभी राज्यों में सबसे कम है। प्रति व्यक्ति के हिसाब से देखें तो 29 प्रदेशों में सबसे कम यानी 6938 रुपया हरियाणा को मिल रहा है। जबकि, अरुणाचल में 140000 और गोवा जो हरियाणा के एक जिले जितना है, को 40000 रुपया दिया जा रहा है। हरियाणा में इतनी कमजोर सरकार है कि प्रदेश के साथ हो रहे अन्याय की कोई सुनवाई दिल्ली में भी नहीं हो रही है।

हरियाणा से 7 रुपये लेकर 1 रुपया ही वापस दे रही है : दीपेंद्र हुड्डा

दीपेन्द्र हुड्डा ने यात्रा के बीच में ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के गाँव में स्थित उनके घर जाकर माता-पिता से मिलकर उन्हें बधाई दी। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा की घोषणाएं छलावा है, 10 साल कोई काम किया नहीं, किया होता तो काम के नाम पर वोट मांगते। इसराना की बात करते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने 10 साल में इसराना में विकास का कोई काम नहीं किया। न कोई कॉलेज बना, न अस्पताल, न खेल स्टेडियम बनवाया। यही हाल पूरे प्रदेश का है। जनता के आक्रोश को भांपकर ही भाजपा ने चुनाव के ठीक पहले गठबंधन तोड़ा और मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक बदल दिया।

खेलों में जो हरियाणा नंबर 1 पर था उसे नशे में नंबर 1 बना दिया : दीपेंद्र हुड्डा

उन्होंने कहा कि ओलंपिक में 6 में से 5 मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। लेकिन खेल बजट में भी हरियाणा के साथ अन्याय और भेदभाव किया गया। देश के 29 प्रदेशों में सबसे कम बजट हरियाणा को दिया गया। खेल बजट में भी हरियाणा को केवल 65 करोड़ दिया जबकि गुजरात को 600 करोड़ और उत्तर प्रदेश को 500 करोड़ से ज्यादा दिया गया। हरियाणा को उसका हक मिलना तो दूर ओलंपिक पदक जीतने वाली खिलाड़ी बेटियां जब अपने लिये न्याय मांग रही थी तब उनको दिल्ली की सड़कों पर घसीटा गया। जब एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई तो सुप्रीम कोर्ट के कहने पर एफआईआर हुई।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि विकास का प्रतीक रहा हरियाणा 10 साल तक भाजपा राज में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार, नशे का प्रतीक बन गया है। खेलों में जो हरियाणा नंबर 1 पर था उसे नशे में नंबर 1 बना दिया। भारत सरकार के आँकड़े बता रहे हैं कि आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी, सबसे ज्यादा अपराध हरियाणा में है। इस सरकार ने आम जनता को फैमिली आईडी प्रापर्टी आईडी, पोर्टल, पहचान पत्र में, कागजों में उलझा दिया। कहीं अपने कागज ठीक कराओ, स्पेलिंग ठीक कराओ, नाम गलत आ गया तो कहीं अंगूठे का निशान सही नहीं आया। हरियाणा के नौजवानों को सीईटी, कच्ची भर्ती में उलझा दिया। रिकार्ड बेरोजगारी से प्रदेश का नौजवान इतना निराश हो गया कि जान हथेली पर रखकर अपना सब कुछ बेचकर विदेशों में पलायन कर गया।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि 2014 के बाद आई बीजेपी सरकार ने गरीबों के हित की सारी योजनाएं बंद कर दी। गरीब वर्ग को 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट, पीने के पानी की टंकी, टोंटी, मुफ्त पानी के कनेक्शन की स्कीम से वंचित कर दिया। पीने का पानी तो आया नहीं भाजपा सरकार ने लोगों को पानी के बिल पकड़ा दिये। उन्होंने कहा कि संविधान बदलने के लिये 400 पार का नारा लगाने वाली बीजेपी को लोकसभा चुनाव में जनता ने हाफ कर दिया और अब विधानसभा चुनाव में साफ कर देगी। भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले बाबा साहब के संविधान को कमजोर नहीं होने देंगे।

इस अवसर पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक धर्म सिंह छोक्कर, विधायक बलबीर सिंह बाल्मिकी विधायक इंदुराज नरवाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X