Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हाईवे ट्रैक्टरों की पार्किंग के लिए नहीं है', सुप्रीम कोर्ट ने दिया शंभू बॉर्डर को आंशिक रूप से खोलने का आदेश

Updated on Monday, August 12, 2024 17:32 PM IST

चंडीगढ़ |  शंभू बॉर्डर खोलने को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने वाले एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य आज हरियाणा सरकार द्वारा हाइकोर्ट के आदेशों को चुनौती देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए और एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने शंभू बॉर्डर को आंशिक तौर पर खोलने की मांग की और इमरजेंसी वाहनों के लिए बॉर्डर खोलने की सुप्रीम कोर्ट से मांग की । सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देते हुए एक हफ्ते के भीतर शंभू बॉर्डर को आंशिक रूप से खोलने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईवे कोई पार्किंग की जगह नहीं हैं। हरियाणा सरकार हाइवे की एक लेन को एंबुलेंस, स्कूल बसें, एमरजेंसी सर्विसेज और आने जाने वाले स्थानीय लोगों के लिए खोल सकती है। इससे जनजीवन आसान होगा। सुप्रीम कोर्ट ने डीजीपी पंजाब एवं हरियाणा साथ ही अम्बाला और पटियाला जिले के पुलिस प्रमुख कोएक सप्ताह में बैठक करने को कहा।

 एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य की बहस सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट का आदेश- शंभू बॉर्डर की एक लेन खोलें, एंबुलेंस, बुजुर्गों-महिलाओं और छात्रों को परेशानी हो रही

कोर्ट ने कहा कि हम मामले को लंबित रखते हैं। किसानों को भी नहीं लगना चाहिए कि उनको अलग-थलग और किनारे कर दिया गया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत के लिए गठित किए जाने वाले पैनल की शर्तों पर संक्षिप्त आदेश पारित किया जाएगा। एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने बताया कि मामले में।अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी। पंजाब और हरियाणा की सरकार ने आंदोलन कर रहे किसानों से बातचीत के लिए निष्पक्ष कमेटी के सदस्यों के नाम सुप्रीम कोर्ट को दे दिए हैं। ये कमेटी  सदस्य किसानों और केंद्र सरकार के बीच मध्यस्थता का काम करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों की तरफ से सुझाए गए नामों पर संतुष्टि जताई है। हरियाणा की तरफ से जस्टिस नवाब सिंह, पूर्व डीजीपी बीएस संधू , देवेंद्र शर्मा, पूर्व आइएएस सुरजीत सिंह , किसान मसलों की समझ रखने वाले हरबंस सिंह के नाम सौंपे और पंजाब ने भी कई मुख्य नाम सौंपे । अब सुप्रीम कोर्ट हरियाणा पंजाब द्वारा दिए नामों के आधार पर कमेटी बनाएगी और किसानों के मसले को हल करवाने का कार्य करेगी ।

हाईवे कोई पार्किंग की जगह नहीं: सुप्रीम कोर्ट

पीठ ने कहा, हम शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत करने के लिए गठित की जाने वाली समिति की शर्तों पर संक्षिप्त आदेश पारित करेंगे । आप लोग प्रदर्शनकारी किसानों को सड़क से ट्रैक्टर हटाने के लिए राजी करें । अदालत ने ये भी कहा कि हाईवे वाहन पार्किंग के लिए नहीं बनाए गए हैं । बता दें कि सुप्रीम कोर्ट पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली हरियाणा सरकार की याचिका पर सुनवाई कर रही थी । जिसमें राज्य सरकार को एक हफ्ते के अंदर अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर अवरोधक हटाने के लिए कहा गया था । प्रदर्शनकारी किसान यहां पर 13 फरवरी से डेरा डाले हुए हैं ।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X