Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हर घर तिरंगा मुहिम के तहत नागरिक अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर लगाएं तिरंगा : मुख्यमंत्री

Updated on Monday, August 12, 2024 16:21 PM IST

चंडीगढ़  | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है, जान है और इसका सम्मान बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई हर घर तिरंगा मुहिम में भागीदारी करते हुए अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाएं और देश के लिए मर-मिटने वाले रणबांकुरों द्वारा देखे गए नए भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान दें।

विकसित राष्ट्र बनाने में प्रत्येक हरियाणावासी बढ़-चढ़ कर दे रहा है अपना योगदान : मुख्यमंत्री

 

नायब सिंह सैनी आज जिला पंचकूला के कालका में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने भारत माता की जय के उदघोषों के साथ तिरंगा यात्रा को रवाना किया। देशभक्ति से ओतप्रोत यह यात्रा कालका मंडी से शुरू होकर  काली माता मंदिर, कालका में सम्पन्न हुई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक  काली माता मंदिर कालका में माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में भी शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।

काली माता मंदिर से कालका मंडी कार्यक्रम स्थल तक स्थानीय लोगों और बच्चों ने मुख्यमंत्री का फूलों से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी सहर्ष लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

स्वतंत्रता दिवस क्रांतिकारियों और वीर शहीदों को स्मरण करने का दिन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दिन उन क्रांतिकारियों और वीर शहीदों को स्मरण करने का दिन है, जिन्होंने हमारी भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है ताकि हम देश को आजादी दिलवाने वाले असंख्य वीरों की शहादत को याद कर सकें।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और इसे पूरा करने में 140 करोड़ देशवासी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा भी प्रधानमंत्री के इस संकल्प को पूरा करने में पीछे नहीं है और प्रदेश का एक-एक नागरिक इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर अपना योगदान दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए उन्होंने 'एक पेड़ मां' के नाम अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे जन्मदिन, वर्षगांठ या परिवार में अन्य खुशी के मौकों पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और उनका संरक्षण भी करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने देश की प्राचीन योग शैली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाई।

नायब सिंह सैनी ने कालका मंडी से तिरंगा यात्रा को किया रवाना

 

इस मौके पर पूर्व विधायिका मती लतिका शर्मा, वरिष्ठ नेत्री मती बंतो कटारिया, उपायुक्त डा. यश गर्ग, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, एसडीएम कालका लक्षित सरीन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X